सीआईआई-बीएमयू ने पैकेजिंग पर किया वर्कशॉप
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 16 मई 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गुरुग्राम। बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी के अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर- सीआईआई-बीएमयू ने सेंटर के आस-पास के गांवों से नौ महिला उद्यमियों के लिए पैकेजिंग पर व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। ये महिलाएं मेरा बिजनेस प्रोग्राम का हिस्सा रही हैं, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को लघु उद्यम शुरू करने में सक्षम बनाना है। बिजनेस ट्रेनर कृपी सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस सत्र ने प्रतिभागियों को उनके प्रोडक्ट्स की प्रेजेंटेशन एवं बिक्री को बेहतर बनाने में मदद की। महिलाओं को पैकेजिंग के जरिए प्रोडक्ट को आकर्षक बनाने के तरीकों पर प्रशिक्षण दिया गया, ताकि उनके प्रोडक्ट्स अपनी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लुभा सकें।कार्यशाला के दौरान उपभोक्ताओं का भरोसा जीतने के लिए लेबलिंग के तरीकों, हाइजीन के मानकों, सीलिंग की तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई।
प्रतिभागियों को उनके प्रोडक्ट्स पर व्यक्तिगत फीडबैक भी दिया गया, कुल मिलाकर यह सत्र उनके लिए बेहद व्यावहारिक एवं उपयोगी साबित हुआ। इस पहल के बारे में बात करते हुए देविंदर सिंह, सीईओ, सीआईआई-बीएमयू फाउंडेशन ने कहा सीआईआई-बीएमयू फाउंडेशन में हमारा मानना है कि महिलाओं को मार्केट के अनुरूप व्यावहारिक कौशल देकर उन्हें सशक्त बनाया जा सकता है, ऐसा कौशल जिसका उपयोग कर वे अपना व्यवसाय बढ़ा सकें। इनमें से बहुत से उद्यमियों के प्रोडक्ट्स बहुत अच्छे हैं, हालांकि इनसे ज़्यादातर का लाभ उठाने के लिए उनकी प्रेजेंटेशन को आकर्षक बनाना ज़रूरी है। इस पहल के माध्यम से हम इसी अंतर को दूर करना चाहते हैं, ताकि उनके प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके और वे आत्मविश्वास के साथ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लुभा सकें। महिलाओं के व्यवसायों को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत यूनिवर्सिटी ने यह पहल की है, जिसका उद्देश्य बुनियादी स्तर पर स्थायी आजीविका को प्रोत्साहित करना है।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें