गौतमबुद्ध नगर के पॉकेट 7 सेक्टर 82 में आरडब्ल्यूए द्वारा किया गया पौधारोपण

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 13 जुलाई 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गौतमबुद्ध नगर। गौतमबुद्ध नगर के ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 सेक्टर 82 में रविवार के दिन आरडब्ल्यूए द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया। पार्कों में नीम, अमरूद, बेल, आंवला के पौधे लगाए गए। इस दौरान करीब 100 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने कहा प्रकृति हमें जीवन देती है और निरोग भी रखती है। प्रकृति का संरक्षण करना हम सभी का परम दायित्व है। शहरों में पेड़ों को काटकर  कंक्रीट के जंगल खड़े हो गए हैं इसलिए प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। प्रदूषण को रोकने, निरोग रहने का एक मात्र उपाय है कि हम सभी अपने आसपास पौधे जरूर लगाएं। पौधरोपण के साथ ही उनके संरक्षण की भी जिम्मेदारी अवश्य लें। इस अवसर पर सुशील पाल , उत्तम चंद्रा,  पप्पू सिंह, दीपक तिवारी, गुड्डू चौधरी, विष्णु शर्मा, रमेश वर्मा, वी के मिश्रा सहित तमाम आरडब्ल्यूए पदाधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान