गेल (इंडिया) को आईजीएक्स ऊर्जा संवाद 2026 में प्रोप्राइटरी मेंबर ऑफ द ईयर का मिला सम्मान

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 8 जनवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड को इंडियन गैस एक्सचेंज (आईजीएक्स) द्वारा आयोजित वार्षिक कार्यक्रम ऊर्जा संवाद 2026 में ‘प्रोप्राइटरी मेंबर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित हुआ। गेल की ओर से यह पुरस्कार श्री सुमित किशोर, कार्यकारी निदेशक (गैस विपणन) ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) के सदस्य श्री ए.के. तिवारी से प्राप्त किया। यह पुरस्कार भारत में गैस व्यापार प्रणाली को सशक्त बनाने और बाजार आधारित गैस खरीद व्यवस्था को बढ़ावा देने में गेल के निरंतर योगदान के लिए दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पारदर्शी, प्रभावी और मजबूत गैस बाजार के विकास में गेल की महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की गई। इंडियन गैस एक्सचेंज (आईजीएक्स) द्वारा आयोजित ऊर्जा संवाद 2026 में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी, नीति निर्माता तथा ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हुए। इस मंच पर भारत को एक प्रमुख गैस व्यापार केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए आवश्यक रणनीतियों और उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान