संदेश

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयंका ने निकाला इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट का ₹30 लाख का बंपर ड्रा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 7 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत के अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट ने इस फेस्टिव सीज़न में ग्राहकों के लिए खुशी और रोमांच से भरपूर “दिवाली फेस्टिव बंपर ड्रा” का आयोजन किया, जिसमें ₹30 लाख का नकद पुरस्कार रखा गया था। इस बंपर ड्रा की विजेता घोषणा बॉलीवुड अभिनेत्री अनुप्रिया गोयंका के हाथों की गई। कूपन नंबर – 25163606 ने जीता ₹30 लाख कैश प्राइज। अभिनेत्री अनुप्रिया गोयंका ने विजेता को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट अपने ग्राहकों को शानदार अनुभव और आकर्षक ऑफर प्रदान करता है। उन्होंने सभी ग्राहकों से आग्रह किया कि इस फेस्टिव सीज़न में इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट से खरीदारी करें और शानदार इनाम जीतने का मौका पाएं। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट अपने ग्राहक-केन्द्रित दृष्टिकोण और सेवा के प्रति समर्पण के लिए जाना जाता है। कंपनी के सीईओ श्री करण बजाज ने कहा दिल्ली-एनसीआर में हमारे लॉन्च के बाद ग्राहकों ने हमें जो प्यार और विश्वास दिया है, वही हमारी सबसे बड़ी सफलता है। बंपर ड्रा...

गोपीचंद हिंदुजा का दुखद निधन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 7 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  स्वर्गीय गोपीचंद हिंदुजा के दुखद निधन पर सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने विनम्र श्रधांजलि दिया तथा हिंदुजा परिवार के सभी सदस्यों के प्रति गहरी संवेदनाएँ प्रकट किया और परम् पिता परमेश्वर से इस अपूरणीय छति को सहने का धैर्य प्रदान करने का प्रार्थना किया। इस अवसर पर सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया (उत्तर भारत) के अध्यक्ष अशोक लालवानी ने बताया यह नुक्सान केवल हिंदुजा परिवार की नहीं बल्कि संपूर्ण सिंधी समाज एवं मानवता के लिए अत्यंत दुखद है। गोपीचंद हिंदुजा का जीवन सेवा, समर्पण और संस्कारों का अनुपम उदाहरण था। उन्होंने न केवल उद्योग जगत में अपना अमिट योगदान दिया, बल्कि सिंधी संस्कृति और भारतीय मूल्यों को पूरे विश्व में गौरवान्वित किया। हम विश्वभर के सभी सिंधी भाइयों एवं बहनों के साथ मिलकर ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति एवं परम आनंद की प्राप्ति हो और हिंदुजा परिवार को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें। 

आर्या.एजी ने शुरू किया स्मार्ट फार्म सेंटर्स, डेटा और तकनीक देंगे खेती को नई दिशा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 7 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत के सबसे बड़े और मुनाफे में चलने वाले अनाज व्यापार प्लेटफॉर्म आर्या.एजी (Arya.ag) ने आज देशभर में 25 स्मार्ट फार्म सेंटर्स की शुरुआत की है। इन सेंटर्स के माध्यम से अब तकनीक और डेटा इंटेलिजेंस सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचेगी। यह पहल आर्या.एजी के उस मिशन का अगला कदम है, जिसमें वह भारत के छोटे किसानों को तकनीक की मदद से जागरूक और डेटा पर आधारित फैसले लेने में सक्षम बनाते हुए, एक फायदेमंद कृषि तंत्र तैयार कर रहा है। बीते कुछ सालों में आर्या.एजी ने देश का सबसे भरोसेमंद एग्री-कॉमर्स नेटवर्क स्थापित किया है, जो लाखों किसानों और उनके ऑर्गेनाइजेशंस को स्टोरेज, फाइनेंस और मार्केट से जोड़ता है। ऐसे में, ये स्मार्ट फार्म सेंटर्स इस नेटवर्क को फसल कटाई से पहले के चरण तक ले जाने में मदद करेंगे, जिससे किसान तकनीक की मदद से आसान फैसले ले सकेंगे और अपनी पैदावार बढ़ा पाएँगे। हर स्मार्ट फार्म सेंटर डेटा-आधारित खेती का एक हब होगा, जो किसानों की स्थानीय और तात्कालिक चुनौतियों का हल ...

होंडा इंडिया फाउंडेशन ने आईआईटी दिल्ली के साथ भारत सुरक्षा प्रोग्राम के लिए किया समझौता

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 7 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  होंडा इंडिया फाउंडेशन भारत में होंडा ग्रुप की सभी कंपनियों की सीएसआर शाखा ने भारत सुरक्षा प्रोग्राम के लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली के अटल इनक्यूबेशन सेंटर (AIC) और सोनीपत इनोवेशन फाउंडेशन के साथ समझौता किया। होंडा के ग्लोबल विजन 2050  ज़ीरो ट्रैफिक कोलिज़न के लक्ष्य के अनुरूप, यह पहल स्टार्टअप्स और उद्यमियों को सुरक्षित दोपहिया मोबिलिटी के लिए इनोवेटिव और किफायती समाधान विकसित करने में सपोर्ट करती है और रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद करती है। भारत सुरक्षा प्रोग्राम एक 2.5 साल का स्ट्रक्चर्ड इनिशिएटिव है। सिलेक्शन और बूटकैम्प फेज में 15-20 डीपटेक स्टार्टअप्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, और 24 महीने के इंक्यूबेशन फेज में 5 डीपटेक स्टार्टअप्स को फोकस्ड मेंटरशिप, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और टेस्टिंग के अवसर मिलेंगे, साथ ही सरकारी, इंडस्ट्री और अकादमिक नेटवर्क्स के साथ सहयोग का मौका मिलेगा। फोकस एरिया में ओवर-स्पीडिंग, हेलमेट यूज़, राइडर बिहेवियर, कोलि...

वियतजेट ने 2025 में 97% लक्ष्‍य हासिल किया

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 7 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  वियतजेट ने 2025 की तीसरी तिमाही (2025 की तीसरी तिमाही) के लिए अपने मजबूत व्यावसायिक परिणामों की घोषणा की है, जिसमें वार्षिक योजना का 97% लक्ष्य हासिल किया गया है। इतना ही नहीं, कंपनी ने स्थिर वृद्धि की गति बरकरार रखी गई है। यह प्रदर्शन वियतजेट  की भारत-वियतनाम बाजार में व्यापक विस्तार की सफलता को दर्शाता है, जहां 2025 की शुरुआत से लॉन्च की गई नई रूट्स ने यात्री संख्या और राजस्व को काफी बढ़ावा दिया है, जिससे भारत और दक्षिणपूर्व एशिया के बीच कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। 2025 की तीसरी तिमाही में, वियतजेट  का हवाई परिवहन राजस्व 16.728 ट्रिलियन वीएनडी (लगभग 636 मिलियन अमेरिकी डॉलर) तक पहुंचा, जिसमें कर पूर्व लाभ 393 बिलियन वीएनडी (लगभग 14.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रहा।  साल के पहले नौ महीनों में, एयरलाइन ने हवाई परिवहन राजस्व 52.329 ट्रिलियन वीएनडी (लगभग 1.98 बिलियन अमेरिकी डॉलर) और कर पूर्व लाभ 1.987 ट्रिलियन वीएनडी (लगभग 75.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर) हासिल किया, जो...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप चल रहा विकसित यूपी @2047 महाभियान

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 7 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप, उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित प्रदेश बनाने के लक्ष्य को लेकर चल रहा “समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047: समृद्धि का शताब्दी पर्व महा अभियान” जनभागीदारी का प्रतीक बनता जा रहा है। 5 नवंबर तक प्रदेश के 75 जनपदों में नोडल अधिकारियों एवं प्रबुद्ध जनों द्वारा भ्रमण कर विभिन्न लक्षित समूहों-छात्रों, शिक्षकों, उद्यमियों, कृषकों, स्वयंसेवी संगठनों, श्रमिक संगठनों, मीडिया एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित किए गए। इस दौरान लोगों से प्रदेश की विकास यात्रा और भविष्य के रोडमैप पर सुझाव लिए गए। अब तक पोर्टल पर 73.97 लाख से अधिक फीडबैक प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 58,73,573 सुझाव ग्रामीण क्षेत्रों और 15,24,252 सुझाव नगरीय क्षेत्रों से आए। इनमें से 36,51,904 सुझाव 31 वर्ष से कम आयु वर्ग, 33,98,345 सुझाव 31-60 वर्ष के आयु वर्ग तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग से 3,47,530 सुझाव प्राप्त हुए हैं।  इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से भी सुझाव मि...

शिक्षाविद् रश्मि शर्मा ने कांग्रेस से किया दावेदारी

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शुक्रवार 7 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दिल्ली के देचाओ कला वार्ड संख्या 128 से मजबूत प्रबल एवं योग्य उम्मीदवार रश्मि शर्मा ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस में अपना दावेदारी के लिए आवेदन भी कर दिया है। उन्होंने विकास के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी ने उन पर विश्वास करती है तो वह टिकट मिलने पर जीत के दिखाएगी।

उत्तर प्रदेश में अब माफिया की प्रॉपर्टी पर गरीब का घर बनेगा : योगी

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 6 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में माफिया से खाली कराई गई कीमती जमीन पर बने सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के 72 फ्लैटों का लोकार्पण किया। डीजीपी आवास के सामने एकता वन, जियामऊ, डालीबाग स्थित इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने दुर्बल आय वर्ग के लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी और आवंटन पत्र सौंपे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने इन घरों के भीतर जाकर अंदर से जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह भूमि एक समय माफिया के कब्जे में थी। आज यहां गरीबों का आशियाना बनकर समाज को नया संदेश दे रही है। उन्होंने कहा जो माफिया कभी संविधान का अपमान करते थे, अधिकारी को धमकाते थे, सरकारों को झुकाते थे, उनका यही हाल होगा। जो समाज की जमीन पर कब्जा करेगा, उसे माफ नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में अब माफिया की प्रॉपर्टी पर गरीब का घर बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी माफिया ने और किसी अपराधी ने कब्जा किया तो उसका वही हाल करेंगे जो हम लोगों ने प्रयागराज में इससे पहले क...

दिल्ली वासियों को स्वच्छ हवा दिलवाने के लिए अमेरीकी हवई द्वीप में नई दिल्ली बनाई जाए : हिन्दू संगठन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 6 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में हुई हिन्दू संगठनों की बैठक में चिन्ता जाहिर की गयी कि एक बड़ी साजिश के तहत अमेरिका फंडिंग पर पल रही एन जी ओ के गिरोहों द्वारा दिल्ली के नागरिकों, कारोबारियों, पर्यटकों में प्रदूषण की दहशत फैलाकर न केवल कारोबार बल्कि पर्यटन उद्योग को भी ध्वस्त किया जा रहा है। इसी के साथ सर्वोच्च न्यायालय के जजों द्वारा अमेरीकी एन जी ओ की झूठी भारत विरोधी रिपोर्ट को आधार बना कर उल्टे-सीधे फैसले देकर सरकार के खरबों रुपयों के बजट को भी चौपट किया जा रहा है। जबकि इनके हर प्रकार के फैसलों को क्रियान्वित करने के बाद भी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक ज्यों का त्यों रहा। बैठक में दारा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विख्यात पर्यावरण विद् आई आई टीएन श्री मुकेश जैन ने कहा कि प्रदूषण के इस झूठ को फैलाने में सबसे बड़़ी भूमिका सी आई ए की फंडिंग पर पल रहे अभय श्री निवास ओक जैसे सर्वोच्च न्यायालय के वर्तमान और पूर्व न्...

पॉकेट 7 सेक्टर 82 में धूमधाम से मनाई गई देव दीपावली

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 6 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर। सेक्टर 82 स्थित पॉकेट 7 में विगत वर्ष की भांति देव दीपावली बड़ी धूम धाम से मनाई गई। भक्तों ने मंदिर परिसर में 1100  दिए जलाकर परिसर को दीपों की रोशनी से जगमग किया।  लक्ष्मी नारायण भगवान एवं भगवान शिव की आराधना के बाद आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया। सभी भक्तों ने भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि देव दीपावली का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर उसके अत्याचारों से देवताओं को मुक्त किया था इसी खुशी में देवताओं ने दीप जलाए थे। ऐसी मान्यता भी है कि भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं तब देवताओं ने खुशी में दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें प्रसन्न किया इसलिए इसे देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। इस दिन विशेषकर गंगा घाटों पर दीपदान की परंपरा है। कार्तिक पूर्णिमा को तुलसी पूजा,व्रत , दान का विशेष महत्व है। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघव...

जुपी ने ऑस्ट्रेलियाई एआई स्टार्टअप न्युकेनन का किया अधिग्रहण

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 6 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गुरुग्राम। भारत के अग्रणी सोशल गेमिंग और डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म जुपी ने आज घोषणा की कि उसने सिडनी-स्थित एआई इनोवेशन स्टार्टअप न्युकेनन का अधिग्रहण कर लिया है। यह रणनीतिक अधिग्रहण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में पहली ऐसी साझेदारी है जो एआई-आधारित स्टोरीटेलिंग के भविष्य को परिभाषित करेगी। इस कदम से जुपी अपने एआई-संचालित इंटरएक्टिव स्टोरीटेलिंग वर्टिकल को तेज़ी से आगे बढ़ाएगा, जो सोशल गेमिंग से परे जाकर पूर्ण एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम की दिशा में एक बड़ा कदम है। न्युकेनन के वर्ल्ड-बिल्डिंग एआई इंजन के साथ, जुपी अब यूजर्स को ऐसी दुनिया में ले जाएगा जहां हर कहानी उनकी पसंद और निर्णय के साथ विकसित होती है। न्युकेनन का स्वामित्व वाला एआई इंजन क्रिएटर्स को डायनेमिक नैरेटिव्स, विकसित होते किरदार, और यूजर-ड्रिवन इमर्सिव यूनिवर्सेज बनाने की शक्ति देता है। यह हर इंटरैक्शन को कहानी के प्रवाह में एक स्वाभाविक मोड़ में बदल देता है, जिससे संवाद, किरदार और घटनाएं वास्तव...

नरेश कथूरिया का ब्लॉकबस्टर लेखक से मुख्य अभिनेता तक का सफरनामा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 5 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  पंजाबी सिनेमा के लोकप्रिय लेखक नरेश कथूरिया अब दर्शकों को सिर्फ़ अपनी कलम से नहीं, बल्कि अपने अभिनय से भी हंसाने के लिए तैयार हैं। अपनी आने वाली फिल्म “हैप्पी खुश हो गया” के प्रमोशन के लिए नरेश कथूरिया, दीदार गिल और संजीव अत्री दिल्ली पहुंचे। पुनर्जन्म पर आधारित यह कॉमेडी फिल्म हंसी और मनोरंजन से भरपूर है, जो दर्शकों को एक नए सिनेमाई अनुभव का वादा करती है। इस फिल्म से नरेश कथूरिया बतौर मुख्य अभिनेता अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं। नरेश कथूरिया ने पंजाबी सिनेमा की कई सुपरहिट फिल्मों जैसे कैरी ऑन जट्टा सीरीज़, वेख बरातां चल्लियाँ, शिंदा शिंदा नो पापा और अन्य ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों के संवाद और पटकथा लिखी हैं। अब वे अपने ही लिखे किरदारों को पर्दे पर निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ गुरप्रीत भंगू मुख्य भूमिका में हैं। इस नई जोड़ी ने दर्शकों के बीच पहले ही उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म में जतिंदर कौर, दीदार गिल, हनी मट्टू, गुरमीत सज्जन, गुरदयाल पारस, गुरिंदर मकना और...

फोर्टिस गुरुग्राम ने स्ट्रोक पीड़ितों के लिए लॉन्च किया 24×7 स्ट्रोक हेल्पलाइन उम्मीद

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 5 नवंबर 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गुरुग्राम। फोर्टिस गुरुग्राम ने आज एक समर्पित 24×7 स्ट्रोक हेल्पलाइन ‘उम्मीद’ शुरू करने की घोषणा की है जो स्ट्रोक के शुरू होने से लेकर उपचार मिलने तक के बीच की अवधि को काफी हद तक घटाने में मदद करेगी – क्योंकि स्ट्रोक के मामले में एक-एक सेकंड बेहद कीमती होता है। स्ट्रोक पड़ने के 60 मिनट के भीतर – जिसे मेडिकल साइंस की भाषा में ‘गोल्डन आवर’ कहा जाता है, उपचार मिलने से जिंदगी बचायी जा सकती है और दीर्घकालिक विकलांगता की आशंका भी कम हो सकती है। हेल्पलाइन नंबर ‘8588002233’ तत्काल एक्सपर्ट मेडिकल सलाह-मश्विरा देने के साथ-साथ अस्पताल के साथ भी संपर्क कराती है ताकि मरीजों को बिना किसी अनावश्यक देरी के तुरंत मेडिकल केयर मिल सके और उनके जीवित बचने तथा स्वास्थ्यलाभ की संभावना बढ़ सके। उल्लेखनीय है कि भारत में, हर 40 सेकंड पर एक व्यक्ति स्ट्रोक का शिकार बनता है, और हर चार मिनट पर इसकी वजह से एक जिंदगी खत्म हो जाती है। दुर्भाग्यवश, करीब 15% स्ट्रोक के मामलों में मरीज की उम्र 45 वर्ष से कम द...