11 अक्टूबर से गूंजेगा श्रीराम का जयघोष, 21 अक्टूबर तक चलेगी राम श्याम मित्र मंडल की भव्य रामलीला
काली मंदिर रिंग रोड स्थित DDA ग्राउंड में होगा आयोजन, रामलीला के साथ मेले और झूलों का भी रहेगा आकर्षण शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 28 सितम्बर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आगामी शारदीय नवरात्र और विजयादशमी के अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में राम श्याम मित्र मंडल धार्मिक रामलीला समिति (पंजीकृत) की ओर से इस वर्ष भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक काली मंदिर, रिंग रोड स्थित DDA ग्राउंड में किया जाएगा। रामलीला आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में राम श्याम मित्र मंडल धार्मिक रामलीला समिति (पंजीकृत) के प्रधान श्री सुधीर बंसल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि समिति पिछले कई वर्षों से धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से रामलीला का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष भी रामलीला को श्रद्धा, भक्ति और मनोरंजन के समन्वय के साथ भव्य स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। श्री सुधीर बंसल ने बत...