आनंदोत्सव 26 का आगाज, नो नशा नेशन अभियान की शुरुआत
दिल्ली के 79 स्कूलों के 2,500 विद्यार्थी हुए शामिल महोत्सव का 40वां संस्करण 16 अक्टूबर तक चलेगा, स्टूडेंट्स की प्रतियोगिताओं के साथ नशे के खिलाफ जागरूकता पर भी फोकस शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 15 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। आर्य समाज वसंत विहार और सूरज भान डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय इंटर-स्कूल फेस्टिवल आनंदोत्सव ’26 का बुधवार को आगाज हुआ। इसमें दिल्ली के 79 स्कूलों के 2,500 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। महोत्सव का यह 40वां संस्करण आर्य समाज वसंत विहार के संस्थापक महात्मा आनंद स्वामी सरस्वती की 143वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के पहले दिन आर्य युवा समाज के नेशनल प्रेसिडेंट और मिलाप पब्लिकेशंस के मैनेजिंग एडिटर योगी सूरी के नेतृत्व में ‘नो नशा नेशन’ अभियान लॉन्च किया गया। इस यूथ अवेयरनेस कैंपेन का उद्देश्य नशीले पदार्थों के सेवन और उनके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके जरिए युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के ...