यूपीएससी में चयन होने पर पॉकेट 7 में आरडब्ल्यूए ने क्या प्रीति चौहान का जोरदार स्वागत

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 23 अप्रैल 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गौतमबुद्ध नगर। Ews पॉकेट 12 सेक्टर 82 में रहने वाली प्रीति चौहान का पॉकेट 7 में पहुंचने पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे और पूरी टीम ने गुलदस्ता भेंट कर एवं दुपट्टा उढ़ाकर स्वागत किया। सभी ने यूपीएससी में चयन पर बधाई दी। ढोल नगाड़ों के साथ पूरे पॉकेट में जुलूस भी निकाला गया। इस अवसर पर राघवेंद्र दुबे ने कहा कि प्रीति चौहान ने हम सब का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है। हमें ऐसी बेटी पर गर्व है। प्रीति की सफलता से और युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर गोरे लाल, संजय पांडेय, चंदन, सुशील पाल , दीपक तिवारी, अंगद सिंह, रमेश शर्मा, विष्णु शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान