गेल (इंडिया) लिमिटेड को 19वें राष्ट्रीय लागत प्रबंधन उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 में दो बड़े सम्मान मिले

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 28 जून 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने 19वें राष्ट्रीय लागत प्रबंधन उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 में दो प्रमुख श्रेणियों में शीर्ष सम्मान प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह सम्मान गेल की लागत प्रबंधन में नेतृत्व और अपने विभिन्न व्यवसाय क्षेत्रों में परिचालन उत्कृष्टता के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य पुरस्कार समारोह में यह सम्मान माननीय सांसद श्री भरतृहरी महताब द्वारा प्रदान किया गया। गेल को सार्वजनिक क्षेत्र – बड़ी इकाई (उत्पादन क्षेत्र) श्रेणी में पाटा स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सेवा क्षेत्र) श्रेणी में सेवा प्रदान करने में कुशल और नवाचारी लागत प्रबंधन के लिए भी गेल को सम्मान मिला। यह पुरस्कार गेल के कार्यकारी निदेशक (वित्त और लेखा) श्री एस. के. सिन्हा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ससम्मान प्राप्त किए गए। ये उपलब्धियाँ कंपनी के लागत नियंत्रण पर रणनीतिक फोकस और अनुशासित वित्तीय प्रबंधन व कुशल संचालन के माध्यम से बेहतर मूल्य प्रदान करने की क्षमता को दर्शाती हैं। ये दोनों सम्मान गेल की लागत प्रबंधन को लेकर रणनीतिक सोच की सशक्त पुष्टि हैं, जिसमें आधुनिक तकनीक, डेटा आधारित निर्णय और टिकाऊ व्यावसायिक तरीकों को शामिल किया गया है। उत्पादन और सेवा – दोनों क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करना कंपनी की बहुपक्षीय क्षमता और बदलते ऊर्जा क्षेत्र में उसकी मजबूती को दर्शाता है। गेल के बारे में गेल एक महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है और भारत की अग्रणी प्राकृतिक गैस ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है। कंपनी के पास गैस ट्रांसमिशन व डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइनों का बड़ा नेटवर्क है, साथ ही प्रोसेसिंग और पेट्रोकेमिकल्स प्लांट भी संचालित करती है। इसके अलावा, गेल का अपस्ट्रीम ऑयल और गैस ब्लॉक्स तथा एलएनजी रीगैसिफिकेशन टर्मिनलों में भी निवेश है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही

दुबई में सोनाली बुधरानी बनीं हॉटमॉंड मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2025 की विजेता

श्रीमती ज्योति बनी सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया टोरंटो चैप्टर की अध्यक्षा