संदेश

जैन सम्राट खारवेल की 2200 वी जयंती पर दिल्ली सरकार भव्य कार्यक्रम करेगी : रेखा गुप्ता

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 28 जुलाई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  श्री दिगम्बर जैन समाज एवं एकल महिला समाज कृष्णा नगर द्वारा देवस्य सिटी सेंटर कड़कड़डूमा में आयोजित मंगल कलश स्थापना समारोह और कलिंग चक्रवर्ती जैन सम्राट खारवेल की 2200 जन्म शताब्दी समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मौजूद भक्तजनों के बीच एलान किया कि दिल्ली सरकार खारवेल जन्म जयंती के अवसर पर पूरे वर्ष चलने वाले जैन समाज द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों में पूर्ण योगदान करेगी , रेखा गुप्ता ने कहा आज मैं जिस मुकाम तक आई हूँ यह धार्मिक गुरुओं संत महात्माओं और जैन समाज के विद्वानों से मिले आशीर्वाद का ही परिणाम है। इस अवसर पर सम्राट खारवेल पर बनी फीचर फिल्म को भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर आचार्य प्रग सागर मुनि ने अपने प्रवचन में कहा आज आयोजित मंगल कलश स्थापना समारोह का विशेष महत्व है उन्होंने कहा आज ही सम्राट खारवेल महागौरव वर्षायोग समारोह का भी शुभारंभ भी हो रहा है खारवेल एक ऐतिहासिक महापुरुष है उनकी 2200 जन्म जयंती पर जैन समाज दिल्ली सहित सम्पूर्ण देश म...

₹50 करोड़ के कथित निवेश विवाद में JCB इंडिया के दो वरिष्ठ अधिकारियों पर FIR

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 28 जुलाई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  JCB India Ltd. से जुड़े एक बहुचर्चित कारोबारी विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। कंपनी के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाने में दर्ज एफआईआर को लेकर सोमवार को नई दिल्ली में शिकायतकर्ता पक्ष ने कई गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि लगभग ₹50 करोड़ के निवेश के बावजूद उन्हें आर्थिक शोषण, मानसिक उत्पीड़न और कथित आपराधिक धमकियों का सामना करना पड़ा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिकायतकर्ता गौरव मोदी, निदेशक कृष्णा ऑटो राइडर्स प्राइवेट लिमिटेड (Krishna JCB) की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह मामला केवल एक कारोबारी विवाद नहीं बल्कि न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज आपराधिक प्रकरण है। उन्होंने न्यायालय के आदेश, एफआईआर और अन्य दस्तावेजों का हवाला देते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वर्ष 2017-18 में JCB India Ltd. के साथ डीलरशिप संबंध स्थापित होने के बाद उन्हें व्यवसाय के विस्तार के नाम पर लगात...

रंगलेयर रबी ने टैगोर की नाट्य-विरासत को फिर से चर्चा में लाया

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 28 जुलाई 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  वांडरर्स फुटप्रिंट्स ट्रैवल बुटीक और स्थापना शांतिनिकेतन की ओर से संयुक्त रूप से प्रस्तुत 'रंगलय रबी' ("जन-मंच के रबी") का मंचन नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर के अमलतास ऑडिटोरियम में किया गया। इस प्रोग्राम की रूपरेखा प्रकृति मुखोपाध्याय ने रबींद्रनाथ टैगोर और बंगाली पब्लिक थिएटर परंपरा के बीच के रिश्ते को समझने की उत्सुकता से तैयार की थी। इस प्रस्तुति को बैकस्टेज के किस्सों और गानों के आधार पर तैयार किया गया था। ये गाने और किस्से लगभग पच्चीस स्टेज अडैप्टेशन (मंच-रूपांतरण) में से चुने गए नाटकों पर आधारित थे—जिनमें टैगोर के अपने नाटक और उनकी कहानियों, उपन्यासों व कविताओं के मंच-रूपांतरण शामिल थे, जिन्हें पब्लिक थिएटर में मंचित किया गया था। इस कार्यक्रम में बताया गया कि कैसे बंगाली पब्लिक थिएटर, जो उस समय की पुरुष-प्रधान और भेदभावपूर्ण राजनीति से प्रभावित था, टैगोर को उनकी असली कलात्मक भावना के साथ नहीं अपना सका। जिन नाटकों को मंच पर पेश किया गया, वे ...

ग्यारवां दिन : सिंधु समाज दिल्ली द्वारा रविवार 26 जुलाई 2026 का श्री भगवान झूलेलाल जी के चालीहा कार्यक्रम की फोटो

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, रविवार 26 जुलाई 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। ग्यारवां दिन : सिंधु समाज दिल्ली द्वारा रविवार 26 जुलाई 2026 का श्री भगवान झूलेलाल जी के चालीहा कार्यक्रम की फोटो