Zepto कंपनी द्वारा धोखाधड़ी के साथ क्षेत्रीय निवासियों को कर रहे हैं परेशान

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, मंगलवार 2 सितम्बर 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। Zepto कंपनी द्वारा धोखाधड़ी के साथ क्षेत्रीय निवासियों को कर रहे हैं परेशान इसकी जानकारी 4/1, और 9/1, ईस्ट पटेल नगर के क्षेत्रीय निवासियों ने मीडिया प्रेस क्लब के माध्यम से क्षेत्रीय पुलिस स्टेशन सहित क्षेत्रीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिया। क्षेत्रीय निवासियों का कहना है Zepto कंपनी व्यवसायिक कार्य करती है लेकिन सस्ते किराए के मकान के लिए अधिकतर Zepto कंपनी रिहायसी क्षेत्र में अपना व्यवसाय करती है Zepto कंपनी जिसने जगह-जगह पर अपने स्टोर खोल रखे हैं। इस कंपनी की गतिविधियों के कारण आसपास की सोसायटी और स्थानीय निवासियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देर रात तक इनके वाहन गलियों में खड़े रहते हैं, जिसके कारण स्थानीय लोगों की गाड़ियाँ निकल नहीं पातीं। यह कंपनी प्रॉपर्टी किराए पर लेती है, लेकिन समय पर किराया अदा नहीं करती। कई बार तो महीनों तक किराया बकाया रहता है। इनके डिलीवरी बॉय रोज़ाना 100 से अधिक मोटरसाइकिलें खड़ी कर देते हैं, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। देर रात तक इनके कंटेनर अनलोड होते रहते हैं, जिससे शांति भंग होती है और निवासियों को परेशानी होती है। जब स्थानीय लोग आपत्ति जताते हैं तो यह लोग धमकी भरे लहज़े में कहते हैं जो करना है कर लो। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान