बाँदा की आरती ने उपजिला अधिकारी से लगाई गुहार

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 24 जनवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), मुख्य संवाददाता, बाँदा। अमवों थाना बिसण्डा जिला बाँदा की रहने वाली आरती पत्नी स्व० उमाशंकर ने सास ससुर द्वारा मारपीट करने व सम्पूर्ण जमीन बेचने व उक्त की शिकायत थाना बिसण्डा पर करने पर कोई कार्यवाही न होने की शिकायत उपजिला अधिकारी मधेस्य अतरी कि० (बाँदा) से किया। आरती ने बताया पति स्व० उमाशंकर पुत्र चुन्ना की मृत्यु दिनाँक 22-10-25 को हो जाने के कारण सास ससुर द्वारा प्रत्ताडित किया जाता है जब से प्रताडित करते हुए लाठी डण्डो से मारने लगे व गाली गलौज करने लगे हैं सम्पत्ति जो पति को मिलने वाली है उसमें कोई सम्पत्ति न देते हुए सम्पूर्ण सम्पत्ति जिसका गाटा सं 110, 107 का सम्पूर्ण विकय करने को तैयार है जबकि पति अपने पिता के एकलौते सन्तान है। आरती को चिन्ता है कि अगर उक्त व्यक्ति द्वारा जमीन को विकय किया जाता है तो भुखमरी की कगार पर आ जायेगी व बच्चे को लेकर भूखो मरेगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान