Renvion ने पूरे दक्षिण दिल्ली में इंटीग्रेटेड वेस्ट कलेक्शन ऑपरेशंस किया शुरू
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 11 सितम्बर 2026 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। रेनवियन सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी स्पेशल-पर्पज़ व्हीकल कंपनी, साउथ दिल्ली MSW सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से, आज दिल्ली नगर निगम (MCD) के साउथ ज़ोन के लिए इंटीग्रेटेड म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन प्रोजेक्ट के संचालन की शुरुआत की घोषणा की। यह DBFOT कन्सेशन तीन चरणों वाली प्रतिस्पर्धी रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल प्रक्रिया के माध्यम से प्रदान किया गया थ। यह प्रोजेक्ट पूरे साउथ ज़ोन में लागू है, जिसमें 23 प्रशासनिक वार्ड शामिल हैं और यह लगभग 190 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। प्रोजेक्ट को प्रतिदिन लगभग 1,400 टन कचरे को संभालने के लिए तैयार किया गया है। इसके तहत विभिन्न प्रकार के कचरे को एक इंटीग्रेटेड कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम के माध्यम से मैनेज किया जाएगा। इसमें आवासीय, कमर्शियल और संस्थागत परिसरों के साथ-साथ बल्क वेस्ट जनरेटर्स से डोर-टू-डोर कलेक्शन शामिल है। इसके अलावा स्ट्रीट स्वीपिंग से निकलने वाला कचरा, नालों से निकली silt, हॉर्टिकल्चर वेस्ट और घरेलू हानिकारक कचरा, जिसमें सैनिटरी वेस्ट भी शामिल है, को भी इस इंटीग्रेटेड सिस्टम के तहत कवर किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के व्यापक उद्देश्यों के अनुरूप है। इसका उद्देश्य शहर के वेस्ट कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और अधिक स्वच्छ एवं टिकाऊ शहरी वातावरण तैयार करने में योगदान देना है।
प्रोजेक्ट की एक प्रमुख विशेषता दिल्ली में बड़े पैमाने पर पहली ज़ीरो-एमिशन प्राइमरी और सेकेंडरी कलेक्शन फ्लीट की तैनाती है। डोर-टू-डोर कलेक्शन के लिए इस्तेमाल होने वाली फ्लीट का इलेक्ट्रिक पावर पर संचालित होना अनिवार्य है और यह BS-VI एमिशन स्टैंडर्ड्स का अनुपालन करेगी। इससे घनी आबादी वाले इलाकों में कचरा संग्रहण के दौरान प्रदूषण और शोर को कम करने तथा अधिक स्वच्छ एवं कम-उत्सर्जन वाली सेवाएं सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इस पहल से ज़ोन में 2,000 से अधिक समर्पित और प्रोफेशनली ट्रेंड नौकरियां पैदा होने की भी उम्मीद है। इससे प्रोजेक्ट में रोजगार सृजन के साथ-साथ कौशल विकास का एक महत्वपूर्ण आयाम भी जुड़ता है। प्रोजेक्ट को एक डिजिटल मॉनिटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का सपोर्ट मिलेगा, जिसके माध्यम से स्टेट कमांड & कण्ट्रोल सेंटर (CCC) से रियल-टाइम ट्रैकिंग और ऑपरेशनल मॉनिटरिंग की जा सकेगी। प्राइमरी और सेकेंडरी कलेक्शन वाहनों में GPS ट्रैकिंग, वाहनों और कंटेनर्स की RFID टैगिंग तथा जियोफेंसिंग और इंफ्रारेड मॉनिटरिंग की सुविधा होगी। वेटब्रिज के माध्यम से कचरे का वजन भी दर्ज किया जाएगा। सेकेंडरी कलेक्शन नेटवर्क की रीढ़ के रूप में 60 Fixed Compactor Transfer Stations (FCTS) काम करेंगे।
दिल्ली के मेयर, श्री प्रवेश वाही ने कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाते हुए कहा, “हम 176 नए वाहनों को सिस्टम में शामिल कर रहे हैं, जिनमें टिपर्स, लोडर्स और अन्य इक्विप्ड वाहन शामिल हैं। पाँच वार्डों—ग्रीन पार्क, ग्रेटर कैलाश, वसंत विहार, वसंत कुंज और चित्तरंजन पार्क को प्राथमिकता के आधार पर चुना गया है, ताकि इन इलाकों में सैनिटेशन सर्विसेज को बेहतर तरीके से मजबूत किया जा सके। स्रोत पर कचरे का सेग्रीगेशन इस पूरी पहल की सफलता के लिए बेहद जरूरी है। केवल सिस्टम में बदलाव करने से ही फर्क नहीं पड़ेगा। असली बदलाव इस बात से आएगा कि हम जमीन पर अपने काम करने के तरीके को कितना बेहतर बनाते हैं। चुने हुए प्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों के मिलकर काम करने से हम इन वार्डों को अधिक स्वच्छ बनाने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
रेनवीओं सोलूशन्स प्राइवेट लिमिटेड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर श्री ईशान अल्ला ने कहा यह प्रोजेक्ट उस तरह के अर्बन एनवायरनमेंटल इंफ्रास्ट्रक्चर का उदाहरण है, जिसकी आज के शहरों को जरूरत है। अलग-अलग प्रकार के कचरे को एक ही इंटीग्रेटेड और टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड ऑपरेशन के तहत लाकर और दिल्ली की पहली बड़े पैमाने की ज़ीरो-एमिशन फ्लीट को तैनात करके, हम एक ऐसे सिस्टम की दिशा में व्यावहारिक कदम उठा रहे हैं, जो बढ़ते हुए शहर के लिए अधिक स्वच्छ और कुशल हो। हमारे लिए एनवायरनमेंटल इंफ्रास्ट्रक्चर सिर्फ इस बात तक सीमित नहीं है कि शहरों से निकलने वाले कचरे को कैसे मैनेज किया जाए। यह ऐसे सिस्टम तैयार करने के बारे में है जो कचरे से वैल्यू रिकवर कर सकें, शहरों के काम करने के तरीके को बेहतर बना सकें और उनकी बदलती जरूरतों के साथ विकसित हो सकें। हमें गर्व है कि हम इस सोच को साउथ दिल्ली में लेकर आ रहे हैं और शहर तथा उसके नागरिकों के लिए मापने योग्य वैल्यू तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें