पश्चिम विहार रामलीला कमेटी का रामलीला मंचन हेतु हुआ भूमि पूजन

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 1 सितम्बर 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। आगामी 22 सितंबर से शुरू होने वाली प्रभु श्रीराम की भव्य लीला मंचन हेतु आज पश्चिम विहार ए-2 ब्लॉक स्थित रामलीला मैदान में भूमि पूजन समारोह सम्पन्न हुआ। यह रामलीला पश्चिमी दिल्ली की सबसे पुरानी और प्रसिद्ध रामलीला है जो पिछले क़रीब 45 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। पश्चिम विहार रामलीला कमेटी के चेयरमैन योगेश शर्मा, प्रधान भारत भूषण दुआ के अनुसार श्री रामलीला महोत्सव के लिए आज रविवार को भूमि पूजन समाजसेवी बालू राम गुप्ता सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा लिया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक करनैल सिंह, निगम पार्षद शिखा भारद्वाज,विनीत वोहरा मुख्य रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा रामलीला के प्रमुख दृश्य भी मंचित किए गए।आगामी दो अक्टूबर को भव्य दशहरा महोत्सव रेडिसन ग्राउंड भैरा एंकलेव पश्चिम विहार में मनाया जाएगा। रामलीला कमेटी के महामंत्री अश्वनी बागड़ी ने मंच संचालन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष  1981 से निरंतर रामलीला महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में गुड मॉर्निंग टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी धर्मेन्द्र सोलंकी ने बताया कि रामलीला मंचन के दौरान राम लीला मैदान में पूरी तरह से माहौल राममय रहता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही