राजस्थान मंडप में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएँ बनी आत्मनिर्भरता

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 27 नवंबर 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2025 में राजस्थान ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अपनी एक विशिष्ट पहचान दर्ज कराई है। राज्य की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा, लोक-संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को प्रमुखता देते हुए राजस्थान मंडप ने आगंतुकों को न सिर्फ आकर्षित किया, बल्कि राज्य की प्रगतिशील नीतियों का सशक्त परिचय भी कराया है। राजस्थान लंबे समय से महिला उद्यमिता, स्वावलंबन और सामूहिक वित्तीय सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। राज्य सरकार द्वारा स्थापित स्वयं सहायता समूह (SHG) मॉडल, ग्रामीण इकाइयों में कौशल प्रशिक्षण और हस्तशिल्प-आधारित उद्यमों को पुनर्जीवित करने के प्रयासों ने हजारों महिलाओं को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाया है। राजस्थान मंडप में इसी उपलब्धि को सजीव तौर पर देखा जा सकता है, जहाँ स्थापित महिला-नेतृत्व वाले स्टॉलों ने राज्य के ‘लोक से बाजार’ तक की यात्रा को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया है। आईआईटीएफ 2025 में राजस्थान मंडप में महिलाओं की यह सक्रिय और प्रेरक भागीदारी यह प्रमाणित करती है कि राज्य की नीतियाँ और ग्रामीण उद्यमिता मॉडल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में नए अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। राजस्थान सरकार की पहलें न केवल स्थानीय शिल्प को वैश्विक पहचान दिला रही हैं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर को भी ऊपर उठा रही हैं।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान