फेडरल बैंक के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगी ईपीएफओ सेवा
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 8 मई 2026 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। फेडरल बैंक ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के साथ जोड़ लिया है। इस नई सुविधा के साथ फेडरल बैंक के ग्राहक अब बैंक के नेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सुविधानुसार और सुरक्षित तरीके से ईपीएफओ भुगतान कर सकेंगे। यह कार्य बेहद आसान तरीके से बिना किसी झंझट के हो सकेगा। इसका शुभारंभ नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में किया गया। समारोह में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I (बैंकिंग) बृज मोहन सिंह, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-II (बैंकिंग) अजय कृष्ण पालीवाल और ईपीएफओ अधिकारी कपिल आनंद सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। फेडरल बैंक का प्रतिनिधित्व बैंक के गवर्नमेंट एंड इंस्टीट्यूशनल बिजनेस विभाग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं कंट्री हेड अनूप टी और उनके सहयोगियों ने किया। फेडरल
बैंक के कार्यकारी निदेशक हर्ष दुगर ने कहा फेडरल बैंक अपने मूलमंत्र ‘डिजिटल एट द फोर, ह्यूमन एट द कोर’ पर अमल करते हुए ग्राहकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखते हुए जरूरत के अनुरूप सुविधाजनक सेवाएं शुरू करता रहा है। ये पहल न केवल ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाती हैं, बल्कि सरकारी संस्थानों के साथ सहज जुड़ाव भी सुनिश्चित करती हैं। इससे सरकार की कलेक्शन व्यवस्था को सपोर्ट मिलता है है। यह सेवा फेडरल बैंक के सभी नेट बैंकिंग ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इसे डिजिटल सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ संगठनों और संस्थानों को उनकी वैधानिक अनुपालन आवश्यकताओं को कुशलतापूर्वक पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। ईपीएफओ भुगतान सुविधा शुरू कर फेडरल बैंक ने अपने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को और सशक्त बनाया है। उसने विश्वसनीय, सुरक्षित और ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग समाधान उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इस सुविधा के जरिए व्यक्ति और कारोबारी संगठन कार्यालय गए बिना ही ईपीएफ देयकों का तेजी से भुगतान कर सकेंगे। इससे समय, खर्च और मेहनत बचेगी।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें