भारत में कैंब्रिज इंटरनेशनल ए.एस एंड ए लेवल एंट्री साल-दर-साल 15 प्रतिशत बढ़ीं

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 14 अगस्त 2026 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। कैंब्रिज इंटरनेशनल एजुकेशन ने जून 2026 परीक्षा सीरीज के परिणाम जारी करना शुरू कर दिए हैं। आज पूरी दुनिया में 3,492 कैंब्रिज स्कूलों के लगभग 368,000 स्टूडेंट्स को कैंब्रिज इंटरनेशनल ए. एस एंड ए लेवल के परिणाम प्राप्त हुए हैं। कैंब्रिज इंटरनेशनल ए. एस एंड ए लेवल के लिए ग्लोबल एंट्री पिछले साल 5 प्रतिशत बढ़ी थीं। इससे उच्च शिक्षा के लिए एक विश्वसनीय मार्ग प्रदान करने वाली योग्यताओं की बढ़ती मांग प्रदर्शित होती है। भारत में कैंब्रिज पाथवे की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। लर्नर पूरे विश्व में मान्यताप्राप्त क्वालिफिकेशन तलाश रहे हैं, जो उन्हें यूनिवर्सिटी में आगे बढ़ने में मदद करें और तेजी से बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करें। जून परीक्षा सीरीज के लिए 40,000 से अधिक एंट्री प्राप्त हुईं, जो जून 2025 के मुकाबले 11 प्रतिशत अधिक हैं और कैंब्रिज इंटरनेशनल ए. एस एंड ए लेवल के लिए एंट्री में 15 प्रतिशत वृद्धि प्रदर्शित करती हैं। यह डेटा स्टेम लर्निंग के साथ इंग्लिश की प्रोफिशिएंसी के लिए स्टूडेंट्स और परिवारों की बढ़ती मांग प्रदर्शित करता है। भारत में कैंब्रिज आईजीसीएसई में सबसे लोकप्रिय विषय फर्स्ट लैंग्वेज के रूप में इंग्लिश है। इसके बाद फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथमैटिक्स और बायलॉजी का स्थान आता है। कैंब्रिज इंटरनेशनल ए. एस. एंड ए लेवल में मैथमैटिक्स, फिजिक्स, कैमिस्ट्री, इकॉनॉमिक्स और बिजनेस सबसे लोकप्रिय विषय हैं, जिससे भविष्य पर केंद्रित एकेडेमिक और करियर पाथवे की ओर बढ़ती रुचि प्रदर्शित होती है। 

स्कूल और परिवार कैंब्रिज की फ्लेक्सिबिलिटी को भी अपना रहे हैं, जो हर साल तीन परीक्षा सीरीज कराता है। मार्च सीरीज भारत में सबसे बड़ी है क्योंकि यह भारत के एकेडेमिक कैलेंडर के अनुरूप है। यह स्टूडेंट्स को स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय, दोनों पाथवे तलाशने में समर्थ बनाती है। रॉड स्मिथ, ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर, इंटरनेशनल एजुकेशन, कैंब्रिज ने कहा, ‘‘मैं आज और अगले हफ्ते परिणाम प्राप्त करने वाले सभी स्टूडेंट्स को बधाई देता हूँ। हमारे ए लेवल की ओर ज्यादा स्टूडेंट्स आकर्षित हो रहे हैं क्योंकि यह विषय के गहरे ज्ञान के साथ उन कौशलों को जोड़ता है, जिनकी यूनिवर्सिटीज और एम्प्लॉयर्स को जरूरत है। इस साल हमारा निरंतर विकास प्रदर्शित करता है कि ए.आई की दुनिया में इस कॉम्बिनेशन की ताकत को और ज्यादा स्टूडेंट्स पहचान रहे हैं। मेरा मानना है कि कैंब्रिज इंटरनेशनल ए. एस एंड ए लेवल आने वाले सालों में और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाएगा। कैंब्रिज इंटरनेशनल ए. एस. एंड ए लेवल स्टूडेंट्स को अपने देश में रहकर पढ़ने तथा विदेशों में पढ़ने की फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करता है। रॉड ने कहा, ‘‘कैंब्रिज के साथ इंटरनेशनल एजुकेशन उतनी ही इंटरनेशनल है, जितनी जरूरी है। साथ ही, यह ज्यादा से ज्यादा स्थानीय भी है। चाहे स्टूडेंट्स अपने देश में पढ़ना पसंद करें या विदेशों में, कैंब्रिज इंटरनेशनल क्वालिफिकेशन उनके लिए अवसरों के द्वार खोलते हैं और लर्नर्स को तेजी से बदलती हुई दुनिया में सफलता पाने के लिए तैयार करते हैं।’’

विनय शर्मा, सीनियर वाईस प्रेसिडेंट, इंटरनेशनल एजुकेशन, साउथ एशिया, कैंब्रिज ने कहा भारतीय स्टूडेंट्स ऐसी शिक्षा चाहते हैं, जिसमें विषय के ज्ञान के साथ तेजी से विकसित होती हुई दुनिया के लिए जरूरी कौशल और अनूकूलनशीलता भी मिले। इस साल के नतीजों ने न केवल बेहतरीन एकेडेमिक उपलब्धियाँ, बल्कि वह आत्मविश्वास भी प्रदर्शित किया है, जिसके साथ स्टूडेंट्स भविष्य के विकल्प चुन रहे हैं, ताकि उनके करियर इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की मदद से आगे बढ़ें। प्रदर्शित की हैं। भारत में कैंब्रिज का लगातार विकास हो रहा है। कैंब्रिज इंटरनेशनल ए. एस एंड ए लेवल की एंट्री में 12 प्रतिशत तथा मार्च 2026 सीरीज के लिए कुल एंट्री में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इससे प्रदर्शित होता है कि स्टूडेंट्स और परिवार ऐसे अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त पाथवे को महत्व दे रहे हैं, जो पूरी दुनिया में प्रमुख यूनिवर्सिटीज में प्रवेश और करियर के अवसर उपलब्ध कराते हों। मैथमैटिक्स, फिजिक्स और कैमिस्ट्री तथा बिजनेस एवं इकॉनॉमिक्स जैसे विषय लगातार लोकप्रिय बने हुए हैं, जिससे प्रदर्शित होता है कि भारतीय स्टूडेंट्स साईंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और ग्लोबल कॉमर्स में करियर बनाने के लिए भविष्य की स्किल प्राप्त करना चाहते हैं। जून परीक्षा सीरीज कैंब्रिज इंटरनेशनल समुदाय के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि पहली बार कई विषयों की परीक्षाएं ऑन-स्क्रीन ली गईं। इस ऑन-स्क्रीन परीक्षा प्रोग्राम को स्कूलों के साथ मिलकर विकसित किया गया, ताकि वास्तविक विकल्प और फ्लेक्सिबिलिटी मिल सकें। यह उन स्टूडेंट्स के लिए अतिरिक्त विकल्प के रूप में पेश किया गया, जो पेपर परीक्षाओं की बजाय ऑन-स्क्रीन परीक्षा देना चाहते हैं। इससे स्कूलों के बच्चों के लिए अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा प्रदान करने वाले सबसे बड़े संगठन के रूप में कैंब्रिज के विकल्पों का विस्तार प्रदर्शित होता है।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल