शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 9 अगस्त 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया ने द्वितीय बिजनेस आइकन अवॉर्ड्स 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस अवसर पर बिजनेस, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन, लोक प्रशासन, मीडिया और कॉरपोरेट संचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिष्ठित पेशेवरों और संगठनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अरुण शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस आयोजन को गेल (इंडिया) लिमिटेड, एनटीपीसी, ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस, दिल्ली कॉन्ट्रैक्ट बस एसोसिएशन, रेवेन्यू न्यूज, सन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड, अरुण भारत और वैक्सीन इंडिया ट्रस्ट का सहयोग प्राप्त हुआ। समारोह में कई प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. अजय गंभीर, डॉ. अंजू गंभीर और श्री ओम प्रकाश, पूर्व अतिरिक्त निदेशक, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, प्रमुख रूप से शामिल रहे। अवार्ड समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मान...