संदेश

कश्मीरी गेट रामलीला में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, श्रीराम की अयोध्या वापसी का भव्य मंचन

चित्र
महामंत्री एवं पूर्व महापौर जत्थेदार सरदार डॉ. अवतार सिंह ने मुस्लिम कलाकारों, दर्शकों और अतिथियों को मुस्लिम उपहार देकर किया सम्मानित, रामलीला के मंच से दिया आपसी भाईचारे का संदेश शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 22 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  राजधानी की ऐतिहासिक श्री नवयुवक रामलीला कमेटी, कश्मीरी गेट की रामलीला में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। लंका विजय के बाद प्रभु श्रीराम की अयोध्या वापसी और उनके राजतिलक की लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। इस अवसर पर हिंदू, मुस्लिम और सिख समुदायों के बीच सौहार्द एवं एकता का संदेश भी सामने आया। कमेटी के महामंत्री एवं पूर्व महापौर जत्थेदार सरदार डॉ. अवतार सिंह ने मुस्लिम कलाकारों, अतिथियों और दर्शकों को मुस्लिम उपहार देकर सम्मानित किया। इस पहल को आयोजन में आपसी सम्मान और सामाजिक एकता के संदेश के रूप में देखा गया। रामलीला में कलाकारों ने लंका विजय के बाद प्रभु श्रीराम की अयोध्या वापसी के प्रसंग को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। इसके बाद श्री...

दिल्ली में मोबाइल क्रैशिज़ के वार्षिक खेल समारोह में 1,200 बच्चों ने मनाया सहभागिता का उत्सव

चित्र
‘खेलते रहो, खिलते रहो के तहत 50 केंद्रों के बच्चे खेल, मनोरंजन और सहभागिता की भावना का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 22 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  मोबाइल क्रैशिज़  के 50 केंद्रों के लगभग 1,200 बच्चे नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित संस्था के वार्षिक खेल समारोह ‘खेलते रहो, खिलते रहो’ में एक साथ आए। इस आयोजन ने खेल, टीम भावना और सहभागिता के आनंद को उत्सव के रूप में मनाया। वार्षिक खेल समारोह में निर्माण श्रमिकों, ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिकों और अन्य कामकाजी समुदायों के बच्चे खेल के मैदान में उतरे। इस आयोजन ने बच्चों को विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और साथ मिलकर खेलने के उत्साह का अनुभव करने का अवसर प्रदान किया। बच्चों के बीच आयोजित खेल गतिविधियों ने उन्हें सक्रिय रूप से भाग लेने और अनुशासन, दृढ़ता, आत्मविश्वास तथा टीम भावना जैसे गुण विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस वार्षिक खेल समारोह का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपनी क्षमताओं ...

दीपावली पर घर की सफाई से करें सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का स्वागत

चित्र
मुख्य द्वार से पूजा स्थल तक स्वच्छता, अनावश्यक सामान से मुक्ति और मन में सकारात्मक विचारों का संकल्प—दीपावली की तैयारी को बनाएं सुखद और सार्थक शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 22 अक्टूबर 2026,   लेखिका: वान्या आर्या,आध्यात्मिक एवं हीलिंग मार्गदर्शक,  प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दीपावली केवल दीप जलाने, मिठाइयां बांटने और घर को रोशनी से सजाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह स्वच्छता, नई शुरुआत, सकारात्मक सोच और रिश्तों में प्रेम का संदेश भी देता है। इस पर्व पर घर की सफाई को विशेष महत्व दिया जाता है। साफ-सुथरा और व्यवस्थित घर न केवल सुंदर दिखाई देता है, बल्कि दैनिक जीवन को भी अधिक सहज और सुखद बनाता है। आध्यात्मिक दृष्टि से दीपावली को पुराने बोझ को छोड़कर नई ऊर्जा और आशा का स्वागत करने का अवसर माना जा सकता है। इसलिए इस बार सफाई को केवल काम समझने के बजाय इसे अपने घर, मन और जीवन को व्यवस्थित करने की एक सकारात्मक प्रक्रिया बनाएं। 1. मुख्य द्वार से करें शुरुआत : घर का मुख्य द्वार मेहमानों के स्वागत का पहला स्थान होता है। दीपावली की सफाई की शुरु...

लव कुश रामलीला के मंच पर सुनील लोधी की हनुमान भजन क्लबिंग में उमड़ा जन सैलाब

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 22 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  लव कुश रामलीला कमेटी, लालकिला ग्राउंड के प्रेसिडेंट कुमार ने बताया लीला ग्राउंड में आज रामभक्तों का जनसैलाब कुछ ऐसा उमड़ा कि लीला ग्राउंड शाम से खचा खच भरना शुरू हो गया, अर्जुन कुमार के अनुसार इसकी वजह टिकट खिड़की पर कामयाबी के नए रिकॉर्ड बना रही फिल्म हनुमान अंश के लोकप्रिय सिंगर सुनील लोधी और उनके बैंड के साथ साज एंड प्रखर बैंड द्वारा लाइव परफॉर्मेंस को देखने और सुनने के लिए  ZEN G के साथ महिला, पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्ग  लीला ग्राउंड में कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पहुंचे| श्री अर्जुन कुमार ने बताया आज लंका से सीता जी का अयोध्या आगमन, अग्नि परीक्षा , हनुमान भरत  संवाद , राम जी के राज्याभिषेक तक की लीला का मंचन हुआ। इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज ने प्रभु श्री राम को तिलक कर राज्याभिषेक किया|  इसके बाद ग्राउंड के चारों और उमड़ी दर्शकों के हुजूम के बीच हनुमान भजन क्लबिंग की शुरुआत केंद्रीय मंत्री चिराग़ पासवान, सांसद एवं  सिंगर मनोज तिव...

विष्णु अवतार रामलीला में विभीषण का राजतिलक और श्रीराम की अयोध्या वापसी का मंचन

चित्र
प्रभु श्रीराम के राजतिलक की लीला के साथ रामलीला का समापन, महामंत्री दिवाकर पाण्डेय ने रामभक्तों और मीडिया कर्मियों का जताया आभार शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 22 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  शास्त्री पार्क स्थित विष्णु अवतार रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में प्रभु श्रीराम द्वारा विभीषण को लंका का राजा बनाने, लंका विजय के बाद अयोध्या वापसी और प्रभु श्रीराम के राजतिलक की सुंदर लीलाओं का मंचन किया गया। इन प्रसंगों के माध्यम से कलाकारों ने धर्म, न्याय, मर्यादा और सुशासन का संदेश दिया। रामलीला के दौरान विभीषण के राजतिलक और प्रभु श्रीराम की अयोध्या वापसी के प्रसंगों ने दर्शकों को रामायण की गौरवशाली कथा से जोड़े रखा। इसके बाद श्रीराम के राजतिलक की लीला का मंचन हुआ, जिसमें भगवान श्रीराम के आदर्शों और रामराज्य की परिकल्पना को प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विष्णु अवतार रामलीला कमेटी, शास्त्री पार्क के महामंत्री दिवाकर पाण्डेय ने सभी रामभक्तों, क्षेत्रवासियों और मीडिया के साथियों को नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई और शु...

मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ेंगे

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 21 अक्टूबर 2026,   सादिक जलाल   ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  बंगाल ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में सर्विसेज के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की, लेकिन मैच के बाद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के बयान भी चर्चा का विषय बन गए। लंबे समय से भारतीय टीम में उनकी वापसी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच शमी ने साफ किया कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम में लौटने की उम्मीद नहीं छोड़ी है। हालांकि, वह भविष्य को लेकर कोई बड़ी भविष्यवाणी करने के बजाय अपने खेल, फिटनेस और मौजूदा प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहते हैं। उनका मानना है कि खिलाड़ी के जीवन में लक्ष्य होना जरूरी है और जब तक मैदान पर उतरने का अवसर मिल रहा है, तब तक मेहनत जारी रखनी चाहिए।शमी ने बातचीत के दौरान भारतीय टीम में वापसी की संभावनाओं, अपनी शारीरिक क्षमता, लंबे समय तक गेंदबाजी करने, चयनकर्ताओं से संपर्क, घरेलू क्रिकेट के महत्व और देश में तेज गेंदबाजों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा जैसे कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चयन उनके हाथ में नहीं है, लेकिन अपनी तैया...

मेघालय टूरिज्म सीटी इन योर सिटी और फायर एंड फीस्ट फेस्टिवल के ज़रिए अपनी खान-पान की विरासत को पहुँचाएगा

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 21 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  मेघालय टूरिज्म और मेघालयन एज, सीटी मूवमेंट के सहयोग से अक्टूबर 2026 से फरवरी 2027 तक देशभर में दो विशेष पहलों  सीटी इन योर सिटी और ‘फायर एंड फीस्ट फेस्टिवल  के माध्यम से मेघालय की समृद्ध खान-पान की विरासत को प्रस्तुत करने जा रहे हैं। सीटी मूवमेंट एक विशेष रूप से तैयार किया गया डाइनिंग अनुभव है, जो मेघालय की पाक परंपराओं का उत्सव मनाने के लिए शेफ, पारंपरिक रसोइयों और चुनिंदा लोगों को एक साथ लाता है। इन दोनों पहलों के तहत देशभर में कुल 14 फूड इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य नए दर्शकों और लोगों को मेघालय की स्थानीय सामग्रियों, पारंपरिक व्यंजनों, खान-पान की संस्कृति और खाद्य समुदायों से परिचित कराना है। साथ ही, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और मेघालय को एक विशिष्ट पाक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना भी इसका उद्देश्य है। कार्यक्रम की शुरुआत 22 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु में ‘सीटी इन योर सिटी’ के अंतर्गत ‘ट्राइबल एक्सप्रेशंस’ नामक एक विशेष औ...

गढ़ी में 18वें दशहरा महोत्सव पर रावण दहन, पिता की परंपरा को बेटे ने आगे बढ़ाया

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 21 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  ईस्ट ऑफ कैलाश, गढ़ी में गोल्डन स्टार क्लब द्वारा लगातार 18वें वर्ष भव्य दशहरा महोत्सव का सफल आयोजन किया गया। दशहरे के पावन पर्व पर आयोजित इस महोत्सव में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीला का मंचन और बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निगम पार्षद श्री राजपाल सिंह जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के प्रधान श्री बनवारी लाल शर्मा जी और चेयरमैन श्री सुनील वशिष्ठ जी ने की। रामलीला में कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। श्री अनिल जी, जो पहले ताड़का का किरदार निभाते थे, इस बार कुंभकर्ण के किरदार में नजर आए। करण जी ने हमेशा की तरह मेघनाद, लकी आनंद जी ने रावण और नवीन जी ने हमेशा की तरह हनुमान जी का दमदार किरदार निभाया। वहीं अनिल जी से प्रेरणा लेकर उनके बेटे गोपाल पिछले कई वर्षों से अघोरी का किरदार निभा कर इस पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसमें अनिल जी के भाई के बेटे मुकेश भी सहयोग कर रहे हैं...

लव कुश रामलीला में यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 21 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में आयोजित विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला का दशहरा उत्सव इस बार बेहद भव्य और यादगार रहा। विजयादशमी के पावन अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बुराई के प्रतीक रावण पर तीर चलाकर उसका दहन किया। वहीं, नेशनल अवॉर्ड विजेता बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम धर और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक आनंद एल राय ने भी तीर चलाकर आसुरी शक्तियों और बुराई के प्रतीक पुतलों का दहन किया। इस भव्य आयोजन के माध्यम से असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विलव कुश रामलीला में यामी गौतम और आनंद एल राय ने चलाए बुराई के प्रतीक पुतलों पर तीर राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में आयोजित विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला का दशहरा उत्सव इस बार बेहद भव्य और यादगार रहा। विजयादशमी के पावन अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बुराई के प्रतीक रावण पर तीर चलाकर उसका दहन किया। वहीं, नेशनल अवॉर्ड विजेता बॉलीवुड अभिनेत्री य...

आकाश एजुकेशन ने लाजपत नगर में शुरू किया नया आकाश इनविक्टस–इंजीनियरिंग 2.0 सेंटर

चित्र
  10,150 वर्ग फुट में फैले सेंटर में 14 क्लासरूम, एक शिफ्ट में 700 विद्यार्थियों के पढ़ने की क्षमता शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 19 अक्टूबर 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  देश की प्रमुख टेस्ट प्रिपरेशन संस्थाओं में शामिल आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर-IV में अपने नए आकाश इनविक्टस–इंजीनियरिंग 2.0 सेंटर का उद्घाटन किया। इस सेंटर की शुरुआत का उद्देश्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए अपनी शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार करना और विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी के अवसर उपलब्ध कराना है। सेंटर का उद्घाटन पारंपरिक पूजा और हवन के साथ हुआ। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें संस्थान के प्रतिनिधियों के साथ मीडिया के सदस्य भी मौजूद रहे। 10,150 वर्ग फुट क्षेत्र में बने इस सेंटर में 14 क्लासरूम हैं और यहां एक शिफ्ट में करीब 700 विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे। सेंटर में आकाश इनविक्टस–इंजीनियरिंग 2.0 प्रोग्राम के तहत जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड, बिटसैट (BITSAT) और विभिन्न राज्यों की कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीई...

पश्चिम विहार में रावण- अंगद संवाद व लक्षमण मूर्छा संवाद की लीला का हुआ भव्य मंचन

चित्र
  डीडीए ग्राउंड नज़दीक रेडिसन होटल पश्चिम विहार में आयोजित प्रभु श्रीराम की भव्य लीला में आज रावण- अंगद संवाद व लक्षमण मूर्छा की लीला का भव्य मंचन हुआ। यह रामलीला पश्चिमी दिल्ली की सबसे पुरानी और प्रसिद्ध रामलीला है जो पिछले क़रीब 47 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। पश्चिम विहार रामलीला कमेटी के चेयरमैन योगेश शर्मा टीटू, प्रधान भारत भूषण दुआ व महामंत्री अशवनी बागडी के अनुसार क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी एवं रामलीला कमेटी के मुख्य प्रेरणा स्रोत नरेश कुमार ऐरन सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा आज  गणेश  पूजन किया गया ।  इस अवसर पर कलाकारों द्वारा रामलीला के प्रमुख दृश्य भी मंचित किए गए।आगामी 20 अक्टूबर को भव्य दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा।लीला आयोजन में पवन सोनी,राजेंद्र कात्याल,आशीष  खंडेलवाल, संजय त्यागी,गौरव अग्रवाल प्रकाश चंद जैन सतीश राम गोयल का विशेष योगदान रहता है रामलीला कमेटी के महामंत्री अश्वनी बागड़ी ने मंच संचालन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष  1981 से निरंतर रामलीला महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव की विशेषता यह है कि रामलीला...

लव कुश रामलीला कमेटी ने कोलकाता के दुर्गा पूजा हादसे में मृतकों को दिया श्रद्धांजलि

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 19 अक्टूबर 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  लव कुश रामलीला कमेटी लाल किला ग्राउंड के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने बताया कोलकाता के सावर्जनिक दुर्गा पंडाल में हुई भगदड़ में मारे गए मृतकों की आत्माओं की शांति और प्रभु से इन दिवंगत आत्माओं को  अपने चरणों में स्थान देने के लिए लीला  पदाधिकारियों की आपात बैठक आयोजित की गई। इस आपात बैठक में निर्णय लिया गया कि दशहरा पर्व के दिन लीला ग्राउंड में दर्शकों की संख्या एक लाख होते ही एंट्री रोक दी जाएगी , यहां आए दर्शक लीला का आनंद ले सके इसके लिए लीला ग्राउंड के बाहर भी एल ई डी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है , अर्जुन कुमार ने बताया लीला ग्राउंड में सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त सी सी टी वी कैमरों को लगाने के साथ अधिक मार्शल तैनात किए गए है सभी प्रवेश द्वारों के पास रेत की बोरियां ,आग बुझाने के सिलेंडर लगाए गए है, दिल्ली सरकार की और से एम्बुलेंस और दिल्ली फायर ब्रिगेड ने लीला स्थल पर फायर टेंडर की व्यवस्था की  है ।ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रूप से जारी रहे इसके लिए अतिरिक्त...

दिल्ली के किदवई नगर ईस्ट में महिला नेतृत्व वाली समिति मना रही दुर्गा पूजा का छठा वर्ष

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 18 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  दुर्गा पूजा के मौके पर दिल्ली के किदवई नगर ईस्ट में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। किदवई नगर ईस्ट सार्बोजनिन पूजा समिति, किदवई नगर ईस्ट बांगिया समिति (पंजीकृत) के तहत, 16 से 21 अक्टूबर तक टाइप-V, हनुमान मंदिर परिसर में सार्बोजनिन श्री श्री दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है। इस वर्ष आयोजन का छठा साल है। खास बात यह है कि समिति का नेतृत्व क्षेत्र की महिला निवासी कर रही हैं, जो स्थानीय लोगों के सहयोग से इस उत्सव को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। पूजा के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पुष्पांजलि, प्रसाद और भोग वितरण, आरती तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में लोगों को पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होने और एक-दूसरे के साथ समय बिताने का अवसर मिल रहा है। समिति का उद्देश्य स्थानीय लोगों को एक साथ लाना और दुर्गा पूजा से जुड़ी परंपराओं को आगे बढ़ाना है। दुर्गा पूजा के बाद भी समिति साल भर अलग-अलग त्योहारों का आयोजन कर...

विष्णु अवतार रामलीला में बच्चों की प्रतियोगिता भजन सुनाओ, इनाम पाओ बना आकर्षण

चित्र
शास्त्री पार्क में बाल प्रतिभाओं को मिला मंच, बाली-सुग्रीव युद्ध की लीला का हुआ सुंदर मंचन शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 18 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  शास्त्री पार्क, दिल्ली स्थित विष्णु अवतार रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में बच्चों के लिए विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘भजन सुनाओ, इनाम पाओ’ प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और भक्ति संगीत के प्रति रुचि बढ़ाने का अवसर मिला। कार्यक्रम में रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन भी किया गया, जिसमें बाली-सुग्रीव युद्ध की लीला विशेष आकर्षण रही। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों को भजन गायन के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिला। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में भक्ति भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से परिचित कराना रहा। वहीं रामलीला में बाली और सुग्रीव के बीच युद्ध के प्रसंग को कलाकारों ने सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। प्रभावशाली अभिनय और संवादों के माध्यम से इस...

लव कुश रामलीला में सोने की विशाल लंका धू धू करते जली

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , रविवार 18 अक्टूबर 2026, ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  देश विदेश में विख्यात लव कुश रामलीला लाल किला ग्राउंड के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने बताया विशाल क्रेनों की मदद से 250 फीट की ऊंचाई पर आकाश मार्ग से जब श्री राम और लक्ष्मण को अपने कंधों पर उठाए हनुमान जी  आए उस वक्त लीला ग्राउंड में मौजूद हजारों राम भक्त अपने मोबाइल कैमरों में इस दृश्य को कैद कर रहे थे तो सारा ग्राउंड  मोबाइल की चमकती बैटरी से चमक उठा। हनुमान जी ने जब सोने की लंका को आग लगाई तो जय श्री राम के गग़न भेदी उद्घोष के बीच लंका जलकर राख हो गई। अर्जुन कुमार ने आगे बताया दिल्ली के उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता तथा असम सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री अशोक सिंघल ने लीला स्थल पर पहुंचकर प्रभु श्रीराम की लीला का अवलोकन किया और राम जी से आशीर्वाद लिया। लीला मंच पर  प्रभु श्रीराम की शबरी से भेंट, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सीता की खोज लंकनी से भेंट, रावण-सीता संवाद, अक्षय कुमार वध, रावण-हनुमान संवाद ...