पाकिस्तान की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रही सेना : राजीव कुमार जायसवाल
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 10 मई 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। अखिल भारतीय कलवार-कलाल-कलार-जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव कुमार जायसवाल ने भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव पर देशवासियों से शांति, संयम और राष्ट्र के प्रति एकजुटता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में देश को एक मजबूत, निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता है, जो प्रधानमंत्री के रूप में हमें प्राप्त है। श्री जायसवाल ने कहा कि भारत शांति में विश्वास करता है लेकिन यदि देश की अखंडता, संप्रभुता या जनता की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न होता है तो भारत किसी भी स्तर पर जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प और कूटनीतिक कुशलता की सराहना करते हुए कहा कि भारत सरकार जिस प्रकार से आंतरिक और बाह्य चुनौतियों का सामना कर रही है, वह सराहनीय है। महासभा की ओर से प्रधानमंत्री को शुभकामना संदेश भेजते हुए यह विश्वास जताया गया है कि भारत इस संकट से न केवल सुरक्षित बाहर निकलेगा, बल्कि एक वैश्विक शक्ति के रूप में और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।
उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे अफवाहों से बचें, देश की सुरक्षा एजेंसियों और सरकार पर विश्वास रखें, और सामाजिक एकता व सद्भाव बनाए रखें। यह समय राजनीति से ऊपर उठकर ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना से सोचने का है। महासभा ने देश के वीर जवानों के साहस और बलिदान को नमन करते हुए उनके परिवारों के साथ एकजुटता भी प्रकट की। इस अवसर पर अखिल भारतीय कलवार-कलाल-कलार-जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष , राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक पूरण चंद्र झरीवाल, उपाध्यक्ष रूपा जायसवाल महासचिव ध्रुव चंद्र जायसवाल, संयुक्त सचिव पंकज जयसवाल कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार जायसवाल, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार प्रवीण, बिहार प्रदेश महासचिव रामजी प्रसाद जायसवाल(पटना), कोषाध्यक्ष मनीष कुमार जायसवाल(कटिहार), वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद जायसवाल (मोतीहारी),वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष धनंजय जायसवाल(किशनगंज) वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष श्री जगत प्रसाद जायसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरी शंकर जैसवाल,परमानंद चौधरी, धर्मनाथ चौधरी एवं अन्य पदाधिकारियों ने जायसवाल जी द्वारा दिए गए वक्तव्य की सराहना करते हुए बधाई दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें