सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) ने विभिन्न पदों पर मनोनीत कर किया अपना विस्तार

 

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, मंगलवार 24 जून 2025 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) ने संयुक्त सचिव और कार्यकारी सदस्यों के पदों पर सर्वसमति से मनोनीत किया है। इसकी जानकारी श्री अशोक लालवानी, अध्यक्ष सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (नॉर्थ इंडिया) ने दिया। 

श्री मुरलीधर बलानी, संयुक्त सचिव सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर)

श्री मुरलीधर बलानी जो पिछले 26 वर्षों से समर्पणपूर्वक सिंधी समाज की सेवा में लगे हुए हैं, उन्हें सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) की संयुक्त सचिव के रूप में मनोनीत किया गया है।

श्री महेश वासवानी, संयुक्त सचिव सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर)

श्री महेश वासवानी पिछले 25 वर्षों से समर्पणपूर्वक सिंधी समाज की सेवा में लगे हुए हैं, उन्हें सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) की संयुक्त सचिव के रूप में मनोनीत किया गया है।

श्री मनोहर लाल रंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर)

श्री मनोहर लाल रंगवानी जो कई वर्षों से सिंधी समाज के लिए निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं उनको सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया है। श्री रंगवानी एक धार्मिक, सेवाभावी और समाज के प्रति सजग व्यक्तित्व हैं। उनका समाजसेवा के प्रति समर्पण वास्तव में प्रेरणादायी है।

श्री हर किशन, कार्यकारिणी सदस्य सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर)

श्री हर किशन जो कई वर्षों से सिंधी समाज के हित में समर्पण और निष्ठा से कार्य कर रहे हैं उनको सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया है। श्री हर किशन न केवल एक धार्मिक और सेवाभावी व्यक्तित्व हैं, बल्कि वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण श्रद्धा और लगन से निभाते रहे हैं। उनका जीवन कार्य, दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया बीते 25 वर्षों से समाज के उत्थान, एकता, और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है। ऐसे समर्पित और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को अपने संगठन में शामिल करना निस्संदेह संस्था के मूल्यों और सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

श्री भीष्म पितामह धल्लवानी, कार्यकारिणी सदस्य सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर)

श्री भीष्म पितामह धल्लवानी जो लंबे समय से सिंधी समाज के लिए पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सेवाभाव से कार्य कर रहे हैं, उन्हें सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली एनसीआर का एक्जीक्यूटिव मेंबर मनोनीत किया गया है। श्री भीष्म पितामह धल्लवानी धर्मपरायण, सेवाभावी और समाज के लिए सदैव तत्पर रहने वाले धल्लवानी जी का यह योगदान निश्चित रूप से संस्था की गतिविधियों को और अधिक ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा। उनका समाज के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

श्रीमती प्रीति बलानी, कार्यकारिणी सदस्य सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर)

श्रीमती प्रीति बलानी जो पिछले 26 वर्षों से समाज सेवा में समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं, उन्हें सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर) की कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। श्रीमती प्रीति बलानी धर्मपरायण, उदार और समाज के प्रति प्रतिबद्ध श्रीमती प्रीति जी ने हमारी संस्था को हमेशा ऊँचा स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके अनुभव, लगन और नेतृत्व से हमें विश्वास है कि हमारा संगठन और भी प्रगतिशील और प्रेरणादायक बनेगा।

श्री कमल रामचंदानी, कार्यकारिणी सदस्य सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (दिल्ली एनसीआर)

श्री कमल रामचंदानी जो सिंधी समाज के लिए निष्ठापूर्वक सेवा कार्य कर रहे हैं उनको सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया है। श्री रामचंदानी एक धार्मिक विचारों वाले समाज के प्रति समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उनकी सेवाभावना और समाज के लिए उनका योगदान प्रशंसनीय है। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया बीते 26 वर्षों से सिंधी समाज के हित में पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और श्री कमल रामचंदानी जी का इस संस्था से जुड़ना सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के लिए गौरव की बात है। पूर्ण विश्वास है कि उनके अनुभव और समर्पण से समाज को और भी मजबूती मिलेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही

दुबई में सोनाली बुधरानी बनीं हॉटमॉंड मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2025 की विजेता

श्रीमती ज्योति बनी सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया टोरंटो चैप्टर की अध्यक्षा