Ai+ करेगा NovaPods और NovaWatch 24 फरवरी को लॉन्च
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 26 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। Ai+ अपने नए AIoT लाइनअप — NovaPods (Go, Pro, Clips) और NovaWatch (Active, Kids 4G, Wearbuds) के लिए 24 फरवरी को आधिकारिक लॉन्च तिथि घोषित की। ये डिवाइस Ai+ के कनेक्टेड इकोसिस्टम का अगला कदम हैं, जिन्हें आकर्षक डिज़ाइन, सहज कनेक्टिविटी और रोज़मर्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। Ai+ स्मार्टफोन के फाउंडर और CEO माधव शेठ ने कहा लोगों को ज्यादा डिवाइस नहीं चाहिए उन्हें कम रुकावटें चाहिए। NovaPods और NovaWatch कॉल, म्यूज़िक, वेलनेस और परिवार की सुरक्षा जैसी असली जरूरतों में सहज रूप से फिट होने के लिए बनाए गए हैं। NovaPods Go – 24 घंटे तक का टोटल प्लेबैक, IPX4 वॉटर रेजिस्टेंस, 10mm ड्राइवर और 60ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी। NovaPods Pro – Hesa™ Mic टेक्नोलॉजी, 30 घंटे तक प्लेबैक, Hybrid ANC, ENC और डुअल पेयरिंग मोड। NovaPods Clips – क्लिप-स्टाइल डिज़ाइन, ईयर कैनाल पर ज़ीरो प्रेशर, लंबे समय तक आरामदायक उपयोग और #BuiltForYourHealth फिलॉसफी के अनुरूप। NovaWatch Active – 1.73” AMOLED स्क्वरकल डिस्प्ले, स्मार्ट क्राउन, एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग और IP68 रेटिंग। NovaWatch Kids 4G टू-वे वीडियो कॉलिंग, 4G GPS जियो-फेंसिंग, SOS अलर्ट और पैरेंटल कंट्रोल। NovaWatch Wearbuds – बिल्ट-इन ईयरबड्स, 1.43” AMOLED डिस्प्ले, 2GB म्यूज़िक स्टोरेज, हेल्थ ट्रैकिंग, ChatGPT और AI लाइव ट्रांसलेशन। NovaPods और NovaWatch विशेष रूप से Flipkart पर उपलब्ध होंगे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें