चोला एमएस ने लॉन्च की अनूठी हेल्थ इंश्योरेंस फिल्म श्रृंखला

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 26 फरवरी 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। चोलामंडलम एमएस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए पहली बार ऐसी फिल्म श्रृंखला लॉन्च की है, जो जीवन के अलग-अलग चरणों में बदलती स्वास्थ्य जरूरतों पर केंद्रित है। कंपनी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जब स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ समय के साथ बदलती हैं, तो बीमा समाधान भी उसी अनुरूप विकसित होने चाहिए। चोला एमएस,  मित्सुई सुमितोमो इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम है। नई फिल्म श्रृंखला के माध्यम से कंपनी ने अपने व्यापक स्वास्थ्य बीमा पोर्टफोलियो को रेखांकित किया है, जिसे व्यक्तियों और परिवारों की विविध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। अभियान की प्रमुख थीम ग्राहकों के लिए लचीलापन, प्रासंगिकता और व्यापक कवरेज सुनिश्चित करना है। 

एक फिल्म में दिखाया गया है कि जीवन के हर चरण—चाहे वह पहली बार बीमा लेने का समय हो, परिवार का विस्तार हो या अतिरिक्त सुरक्षा की आवश्यकता हर स्थिति के लिए कंपनी के पास समाधान उपलब्ध हैं। दूसरी फिल्म उत्पादों में निहित लचीलेपन और विशेषताओं को सामने लाती है, यह संदेश देते हुए कि स्वास्थ्य बीमा ग्राहक की जरूरतों के अनुरूप होना चाहिए। कंपनी के अनुसार, अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य बीमा को जटिल अवधारणा के बजाय सरल और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है। ब्रांड दर्शन #SimpleHai के अनुरूप तैयार की गई इन फिल्मों में वास्तविक जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से बीमा के विभिन्न पहलुओं को स्पष्ट किया गया है, ताकि ग्राहक सूचित और आत्मविश्वास पूर्ण निर्णय ले सकें। चोला एमएस ने दोहराया है कि उसका फोकस केवल पॉलिसी बेचने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी बीमा अवधि के दौरान पॉलिसीधारकों को स्पष्टता, विकल्प और भरोसेमंद सहयोग प्रदान करना है। कंपनी का कहना है कि बदलती स्वास्थ्य जरूरतों के अनुरूप अनुकूलित योजनाएं ही भविष्य के स्वास्थ्य बीमा की दिशा तय करेंगी। इस पहल के साथ चोला एमएस ने ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को और मजबूत करते हुए स्वास्थ्य बीमा को अधिक सरल, प्रासंगिक और भरोसेमंद बनाने की प्रतिबद्धता जताई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान