ऑपरेशन शुद्धि प्लास्टिक से समृद्धि तक, 5 लाख लोग एक मिशन : सुशील कुमार

₹50,000 करोड़ का ग्रीन इकोनॉमिक मॉडल

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, रविवार 8 मार्च 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। देश में बढ़ते प्लास्टिक कचरे को एक संगठित आर्थिक अवसर में बदलने के उद्देश्य से शुरू किया गया ऑपरेशन शुद्धि अब एक व्यापक राष्ट्रीय मिशन का रूप ले रहा है। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रोजगार सृजन और आर्थिक विकास का एक नया मॉडल विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इस मिशन के अंतर्गत 5 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो देशभर में प्लास्टिक संग्रहण, छंटाई और रीसाइक्लिंग की एक संगठित श्रृंखला तैयार करेंगे। इस संरचना के माध्यम से आने वाले वर्षों में लगभग ₹50,000 करोड़ की आर्थिक गतिविधि उत्पन्न होने का अनुमान है। AVRO इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन सुशील अग्रवाल ने कहा कि प्लास्टिक कचरे को यदि वैज्ञानिक और संगठित तरीके से एकत्रित कर उद्योगों के लिए उपयोगी कच्चे माल में बदला जाए तो यह क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ बन सकता है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन शुद्धि का उद्देश्य केवल सफाई अभियान चलाना नहीं, बल्कि एक संगठित आपूर्ति श्रृंखला (Organised Supply Chain) बनाना है जिसमें कचरा संग्रह करने वाले, रीसाइक्लिंग उद्योग, उद्यमी और स्थानीय समुदाय सभी सहभागी बनेंगे। सुशील अग्रवाल के अनुसार यह पहल पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास इन तीनों को एक साथ जोड़ने वाला मॉडल है जो आने वाले समय में भारत के लिए एक मजबूत ग्रीन इकोनॉमिक इंजन साबित हो सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही