होली पार्टियों के बाद की सच्चाई दिखाने सड़कों पर उतरे होली ज़ॉम्बी
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 12 मार्च 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। होली के त्योहार पर जहां रंग और जश्न का माहौल रहता है, वहीं पार्टियों के बाद होने वाले हैंगओवर को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए पार्टीस्मार्ट ने इस बार एक अनोखा अभियान शुरू किया है। हैंगओवर प्रिवेंशन से जुड़ा यह ब्रांड दिल्ली और मुंबई के व्यस्त इलाकों में “होली ज़ॉम्बी” के जरिए लोगों को जागरूक कर रहा है। इस अभियान के तहत दिल्ली और मुंबई के 12 प्रमुख स्थानों पर ऐसे कलाकार नजर आए जो “होली ज़ॉम्बी” के रूप में तैयार थे। ये ज़ॉम्बी किसी डरावनी फिल्म के किरदार नहीं थे, बल्कि होली पार्टी के बाद होने वाले हैंगओवर की स्थिति को मजाकिया और बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने की कोशिश कर रहे थे। रंगों से सने कपड़ों में सुस्त, थके और उलझे हुए नजर आ रहे ये किरदार लोगों का ध्यान खींच रहे थे। इन कलाकारों के हाथों में ऐसे प्लेकार्ड भी थे जिन पर मजेदार और रिलेटेबल संदेश लिखे थे, जैसे— “कल आर्यन कह रहा था, हैंगओवर मुझे छू भी नहीं सकता, मैं अलग हूं” और “कल अनन्या कह रही थी, मैं हैंगओवर टाइप नहीं हूं, बेब दिल्ली में यह एक्टिवेशन गैलेरिया मार्केट, कनॉट प्लेस और वसंत कुंज जैसे लोकप्रिय स्थानों पर देखने को मिला, जहां त्योहार के दौरान युवाओं की बड़ी संख्या जुटती है। वहीं मुंबई में मरीन ड्राइव, कमला मिल्स और बांद्रा के बैंडस्टैंड जैसे प्रसिद्ध स्थानों पर “होली ज़ॉम्बी” लोगों के बीच चर्चा का विषय बने।
सड़क पर किए गए इस रचनात्मक अभियान के जरिए ब्रांड ने त्योहार के जश्न और जिम्मेदार उत्सव के बीच संतुलन का संदेश देने की कोशिश की। इस पहल के बारे में हिमालय वेलनेस की ब्यूटी और पर्सनल केयर मार्केटिंग डायरेक्टर रागिनी हरिहरन ने कहा कि त्योहार ऐसे मौके होते हैं जब उपभोक्ताओं से जुड़ने का प्रभावी अवसर मिलता है। इस तरह के अभियानों के माध्यम से लोग जश्न का आनंद लेते हुए अपनी सेहत का भी ध्यान रख सकें, यही उद्देश्य है। वहीं कंपनी की ब्रांड मैनेजर (सीपीडी मार्केटिंग) शायरी भट्टाचार्य ने कहा कि होली ज़ॉम्बी के जरिए होली के बाद की एक आम स्थिति को मजेदार और बातचीत का विषय बनाने की कोशिश की गई है, ताकि लोग हल्के-फुल्के अंदाज में जिम्मेदार विकल्प चुनने के बारे में सोचें। यह अभियान जमीनी स्तर पर एक्टिवेशन के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म और इंफ्लुएंसर सहयोग के जरिए भी चलाया जा रहा है। इसके अलावा ब्रांड ने जश्न को और आसान और जिम्मेदार बनाने के लिए जिमीज़ कॉकटेल्स के साथ साझेदारी की है। अब जब उपभोक्ता ब्लिंकिट पर जिमीज़ कॉकटेल्स की बोतल ऑर्डर करेंगे, तो उसके साथ पार्टीस्मार्ट भी मिलेगा, ताकि लोग त्योहार का पूरा आनंद लेते हुए समझदारी से जश्न मना सकें।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें