मणिपाल में 11 अप्रैल को होगा टीएपीएमआई का 40वां दीक्षांत समारोह


शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 9 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। टीएपीएमआई 11 अप्रैल को अपना 40वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है। यह कार्यक्रम मणिपाल एकाडेमी ऑफ हाइयर एजुकेशन के 33वें दीक्षांत समारोह के तहत केएमसी ग्रीन्स, मणिपाल में आयोजित होगा, जिसमें 500 से अधिक छात्र विभिन्न प्रबंधन पाठ्यक्रमों से स्नातक होंगे।,संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार, समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अरुंधति भट्टाचार्य, अध्यक्ष एवं सीईओ सेल्स फोर्स साउथ एशिया, शामिल होंगी। वे इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करेंगी और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी करेंगी।वहीं, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्तिक वाई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड, मौजूद रहेंगे। खास बात यह है कि वे टीएपीएमआई के 2007-09 बैच के पूर्व छात्र भी हैं।इस बार दीक्षांत समारोह में एमबीए के 42वें बैच के 348 छात्र,एमबीए बैंकिंग एवं फाइनेंशियल सर्विसेज के 56 छात्र, एमबीए  ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के 44 छात्र,एमबीए मार्केटिंग के 50 छात्र और एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस के 23 छात्र शामिल हैं।समारोह की अध्यक्षता एच.एस बल्लाल , प्रो-चांसलर, एमएएचई करेंगे। इस मौके पर एम.डी. वेंकटेश, वाइस-चांसलर एमएएचई, प्रो-वाइस चांसलर्स, रजिस्ट्रार, टीएपीएमआई के प्रभारी निदेशक और संकाय सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।संस्थान के अधिकारियों के मुताबिक, यह समारोह छात्रों के शैक्षणिक सफर की पूर्णता और उनके पेशेवर जीवन की शुरुआत का प्रतीक है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान