विजय सेल्स ने शाओमी टीवी एस मिनी एलईडी सीरीज को प्री-ऑर्डर बुक किया शुरू

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, रविवार 19 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। भारत की प्रमुख ओम्नी-चैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन, विजय सेल्स ने देशभर के स्टोर्स पर हाल ही में लॉन्च हुई शाओमी टीवी एस मिनी एलईडी सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर शुरू करने की घोषणा की है। भारतीय ग्राहकों तक नई तकनीक पहुँचाने के अपने वादे को निभाते हुए, विजय सेल्स को शाओमी का एक्सक्लूसिव रिटेल पार्टनर बनाया गया है। कंपनी उन सभी शहरों में यह शानदार टीवी सीरीज पेश करेगी जहाँ उसके स्टोर्स मौजूद हैं। ग्राहक अब केवल 2,000 रुपये का भुगतान कर 21 अप्रैल, 2026 तक विजय सेल्स के स्टोर्स या वेबसाइट www.vijaysales.com  पर इसकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं। यह लॉन्च विजय सेल्स और शाओमी के बीच के गहरे रिश्ते को दर्शाता है, जिसका मकसद ग्राहकों तक बेहतरीन तकनीक और सही कीमत पहुँचाना है। नई शाओमी टीवी एस मिनी एलईडी सीरीज को सबसे पहले उपलब्ध कराकर विजय सेल्स ने लेटेस्ट गैजेट्स के लिए अपनी पहचान और भी मजबूत कर ली है। इस खास लॉन्च के मौके पर, प्री-बुक किए गए सभी यूनिट्स पर 4 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी दी जा रही है। आमतौर पर यह कवरेज सिर्फ 2 साल का होता है, यानी प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को लंबे समय तक चिंता मुक्त रहने का फायदा मिलेगा। ध्यान दें कि 21 अप्रैल के बाद प्री-बुकिंग बंद होने पर कुल वारंटी कवरेज 3 साल रह जाएगा। यह सीरीज होम एंटरटेनमेंट के अनुभव को एक अलग लेवल पर ले जाती है। बेहतर ब्राइटनेस और सटीक कलर्स के साथ इसमें कमाल की डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है। यह टीवी तीन अलग-अलग स्क्रीन साइज - 38 सेमी (55 इंच), 165 सेमी (65 इंच) और 189 सेमी (75 इंच) में उपलब्ध है जोकि ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों और पसंद को पूरा करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन