भाजपा जिला प्रदेश कार्यालय में उज्ज्वला गैस योजना के तहत कंट्रोल रूम सक्रिय

 


शब्दवाणी सम्माचार टीवी, रविवार 5 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु एक विशेष कंट्रोल रूम सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इस पहल का नेतृत्व श्री राकेश प्रजापति जी द्वारा किया जा रहा है। राकेश प्रजापति जी के नेतृत्व में टीम पूरे दिल्ली प्रदेश में कहीं भी एलपीजी गैस से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई कर रही है। कंट्रोल रूम में कार्यरत साथी नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं, जिससे आमजन को राहत मिल रही है। इस अवसर पर राकेश प्रजापति जी ने कहा कि “हमारा उद्देश्य जनता की सेवा करना है। एलपीजी गैस जैसी आवश्यक सुविधा में किसी भी प्रकार की परेशानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी टीम हर समय लोगों की मदद के लिए तत्पर है। सिर्फ सेवा ही मेरा मकसद है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें गैस से संबंधित कोई भी समस्या हो, तो वे कंट्रोल रूम से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। भाजपा प्रदेश कार्यालय की यह पहल आम जनता को राहत प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही