फिल्म समीक्षा : भूत बंगला

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, रविवार 19 अप्रैल 2026, फिल्म समीक्षक : रेहाना परवीन  (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। फिल्म भूत बंगला जो सिनेमाघरों में 16 अप्रैल 2026 को प्रदर्शित हुई है। फिल्म भूत बंगला वीरवार  15 अप्रैल 2026 को विशेष प्रेस शो डिलाइट डायमंड, दिल्ली में मुझे देखने का अवसर मिला।  फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, मनोज जोशी, जिशु सेनगुप्ता, असरानी, विंदू दारा सिंह, शहनाज़ गिल, जेमी लीवर, इत्यादि मुख्य कलाकार हैं। फिल्म भूत बंगला का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और निर्माता है बालाजी मोशन पिक्चर। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से U/A प्रमाण-पत्र मिला है। फिल्म की अवधि लगभग 2 घंटे 44 मिनट है। फिल्म भूत बंगला हॉरर-कॉमेडी शैली में दर्शकों को डराने और हंसाने का वादा करती है लेकिन यह वादा परदे पर पूरी तरह साकार नहीं हो पाता। कियोंकि जब दर्शक फिल्म में डरने लगता है तभी फिल्म की कोई कॉमेडी सीन डर खत्म कर देता है एक रहस्यमयी, जर्जर बंगले की पृष्ठभूमि में बुनी गई कहानी शुरुआत में रोमांच पैदा करती है, पर जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है इसकी पकड़ ढीली पड़ती नजर आती है। फिल्म की कहानी एक ऐसे वीरान बंगले के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे लेकर इलाके में भूत-प्रेत की कहानियां मशहूर हैं। कुछ किरदार अपनी-अपनी वजहों से इस बंगले में पहुंचते हैं और फिर शुरू होता है अजीब घटनाओं का सिलसिला। निर्देशक ने डर और हास्य का संतुलन बनाने की कोशिश की है लेकिन पटकथा की कमजोरी के कारण यह संतुलन बार-बार बिगड़ता है। फिल्म की कहानी एक ऐसे वीरान बंगले के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लेकर इलाके में भूत-प्रेत की कहानियां मशहूर हैं। कुछ किरदार अपनी-अपनी वजहों से इस बंगले में पहुंचते हैं और फिर शुरू होता है अजीब घटनाओं का सिलसिला। निर्देशक ने डर और हास्य का संतुलन बनाने की कोशिश की है, लेकिन पटकथा की कमजोरी के कारण यह संतुलन बार-बार बिगड़ता है। इस फिल्म की पूरी कहानी आपको नहीं बता रही हूँ कियोंकि फिल्म को आप अपने परिवार व् दोस्तों के साथ सिनेमाघरों में जाकर बडे पर्दे पर देखने का अलग मजा आएगा। मैँ इस फिल्म को पांच में से तीन स्टार देती हूँ और कॉमेडी फिल्म देखने वाले दर्शकों के लिए पांच में से साढ़े तीन स्टार देती हूँ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन