फोर्टिस मानेसर ने किया फोर्टिस कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू



शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 24 अप्रैल 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), मानेसर। फोर्टिस हॉस्पीटल मानेसर ने आज क्षेत्र का पहला समर्पित कैंसर इंस्टीट्यूट – फोर्टिस कैंसर इंस्टीट्यूट लॉन्च किया है जहां टेक्नोलॉजी और सटीकता के साथ मरीजों के लिए कैंसर केयर सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं। मानेसर स्थित इस फोर्टिस कैंसर इंस्टीट्यूट में कैंसर के उपचार की अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी तथा अन्य कई विशेष सुविधाओं को एक ही एकीकृत प्लेटफार्म पर सुलभ बनाया गया है जो विस्तृत, पर्सनलाइज़्ड तथा परिणामोन्मुख कैंसर केयर प्रदान करेगा। 

फोर्टिस कैंसर इंस्टीट्यूट, मानेसर में कई नवीनतम हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को सुलभ कराया गया है जिसमें दा विंची Xi रोबोटिक सर्जरी सिस्टम, HIPEC (हाइपरथर्मिक इंट्रापेरीटोनियल कीमोथेरेपी), PIPAC (प्रेशराइज़्ड इंट्रापेरीटोनियल एरोसॉलाइज़्ड कीमोथेरेपी), HAIP (हेपेटिक आर्टरी इंफ्यूज़न पंप) कीमोथेरेपी, फ्लोरेसेंस-गाइडेड ब्रेस्ट सर्जरी, ओंकोप्लास्टिक ब्रेस्ट सर्जरी, समर्पित लिंफेडिमा क्लीनिक, तथा अत्यधिक वैयक्तिकृत उपचार प्रदान करने के लिए अंग-विशेष संबंधी ओंकोलॉजी प्रोग्राम शामिल हैं। इंस्टीट्यूट में सटीक ओंकोलॉजी पर जोर दिया जाता है, साथ ही यहां मल्टीडिसीप्लीनरी ट्यूमर बोर्ड के अलावा इम्यूनोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी, मॉलीक्यूलर ओंकोलॉजी, तथा जेनेटिक काउंसलिंग जैसी नई सुविधाओं समेत जेनेटिक काउंसलिंग एवं टेस्टिंग की सुविधाएं भी हैं जो अधिक जटिल प्रकार के कैंसर मामलों के लिए आवश्यकतानुसार उपचार संबंधी निर्णय लेना आसान बनाती हैं।  

लॉन्च के अवसर पर, डॉ विनय सैमुअल गायकवाड़, सीनियर डायरेक्टर, सर्जिकल ओंकोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पीटल, मानेसर ने कहा ओंकोलॉजी का भविष्य सर्जिकल प्रिसीजन और वैयक्तिकृत उपचार विधियों के मेल पर टिका है। फोर्टिस कैंसर इंस्टीट्यूट में हमारा जोर कैंसर के उपचार को अधिकाधिक लक्षित, कम से कम चीर-फाड़ आधारित, तथा प्रत्येक मरीज के लिए अधिक प्रभावी बनाने के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी के उपयोग पर रहता है।

डॉ पूजा बब्बर, कंसल्टेंट, मेडिकल ओंकोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पीटल, मानेसर ने कहा कैंसर केयर को आज केवल एक प्रकार की उपचार विधि तक सीमित नहीं रखा जा सकता। अब हम मॉलीक्यूलर डायग्नॉस्टिक्स, लक्षित उपचार विधियों, तथा परस्पर सहयोग का मेल कराते हुए केयर का अधिक विस्तृत मॉडल तैयार करते हैं जिससे उपचार के बेहतर परिणामों और जीवन की गुणवत्ता दोनों में सुधार लाया जाता है।

डॉ मानसी चौहान, सीनियर कंसल्टेंट, सर्जिकल ओंकोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पीटल, मानेसर ने कहा आधुनिक ओंकोलॉजी इस मायने में अलग है कि कैंसर के हर मामले का इलाज अनूठे तरीके से किया जाता है। जेनेटिक टेस्टिंग, इम्यूनोथेरेपी और अंग-विशेष के संदर्भ में विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए हम पारंपरिक उपचार की तुलना में कहीं अधिक सटीक उपचार रणनीतियों को तैयार कर पाते हैं।

अभिजित सिंह, फेसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस हॉस्पीटल मानेसर ने कहा मानेसर फोर्टिस कैंसर इंस्टीट्यूट का लॉन्च वास्तव में, एडवांस कैंसर केयर को मानेसर एवं आसपास के इलाकों के मरीजों के अधिक नजदीक लाने के हमारे लक्ष्य की दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे समय में जबकि कैंसर के मामले दुनियाभर में बढ़ रहे हैं, तो मरीजों के लिए सुलभ, उच्च गुणवत्ता वाली उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कमियां बनी हुई हैं। फोर्टिस कैंसर इंस्टीट्यूट, मानेसर इसी आवश्यकता को पूरा करने, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, मल्टीडिसीप्लीनरी विशेषज्ञता, प्रदान करने के लिए तैयरा है। साथ ही, यहां तैनात बेहतर ओंकोलॉजिस्ट मरीज-केंद्रित विस्तृत देखभाल का भरोसा दिलाते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया से निलंबित पूर्व अध्यक्ष एस.कुमार ने गैर कानूनी तरिके से किया सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया का विस्तार, जल्द होगी कानूनी कार्यवाही

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन