पंजाब एण्ड सिंध बैंक ने ₹3 ट्रिलियन व्यापार का लक्ष्य
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 20 मई 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। पंजाब एण्ड सिंध बैंक द्वारा "लक्ष्य 3.0 - 3 ट्रिलियन व्यापार यात्रा" विषय के अंतर्गत रणनीतिक व्यापार बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें ₹3 ट्रिलियन का व्यापार लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में बैंक के विकास दृष्टिकोण तथा रूपरेखा को विश्लेषित किया गया। पंजाब एण्ड सिंध बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री स्वरूप कुमार साहा ने विकास के आगामी चरण को प्राप्त करने के उद्देश्य से सतत विकास एवं ग्राहक विश्वास के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता पर बल दिया। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक के उच्चतम शुद्ध लाभ ₹1322 करोड़ तथा ₹2.63 लाख करोड़ का कुल व्यापार उपार्जित करने हेतु उन्होंने कार्मिकों के समर्पित प्रयासों के लिए बधाई दी। नेतृत्व की भागीदारी व्यवसाय वृद्धि को गतिशीलता प्रदान करने, ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग के सुदृढ़ीकरण तथा बैंक के नेटवर्क में परिचालन उत्कृष्टता बढ़ाने पर केंद्रित है। वरिष्ठ अधिकारियों एवं नेतृत्व समूहों द्वारा बैंक की बाजार उपस्थिति को दृढ़ करने हेतु अग्रिम के वृद्धिकरण, एमएसएमई आउटरीच को बढ़ाने, वित्तीय समावेशन, खुदरा बैंकिंग के विस्तार तथा डिजिटल नवाचार का लाभ प्राप्त करने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। यह रणनीतिक बैठक पंजाब एण्ड सिंध बैंक के दीर्घकालिक अंतर्दृष्टि को उद्घाटित करती है, जिससे भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में अपनी स्थिति के सुदृढ़ीकरण एवं महत्वाकांक्षी व्यावसायिक विकास लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें