फिल्म समीक्षा : रिटर्न ऑफ़ द जंगल
दोस्ती, साहस, आत्मविश्वास और भारतीय लोककथाओं को प्रस्तुत करती कार्टून फिल्म
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शनिवार 30 मई 2026, फिल्म समीक्षक : रेहाना परवीन (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। रिटर्न ऑफ़ द जंगल बुधवार 27 मई 2026 को विशेष प्रेस शो डिलाइट डायमंड, दिल्ली में मुझे देखने का अवसर मिला। फिल्म रिटर्न ऑफ़ द जंगल यह एक कॉर्टून फिल्म जिसकी शैली एनीमेशन, एडवेंचर, कॉमेडी, ड्रामा हैं। फिल्म रिटर्न ऑफ़ द जंगल का निर्देशन निर्देशक वैभव कुमारेश और निर्माता वैभव स्टूडियोज ने इस फिल्म को आधुनिक भारत और पंचतंत्र शैली की कहानियों के अनोखे मेल के रूप में तैयार किया है जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने में सफल रहती है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से U प्रमाण पत्र दिया गया है। इसका अर्थ है कि फिल्म हर उम्र के लोगों (बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक) के देखने के लिए बिल्कुल सुरक्षित और उपयुक्त है। फिल्म की अवधि लगभग 1 घंटे 36 मिनट (96 मिनट) है। फिल्म रिटर्न ऑफ़ द जंगल सिनेमा घरों में 29 मई 2026 को प्रदर्शित हुई है। फिल्म की कहानी कुछ स्कूली बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो स्कूल के एक दबंग छात्र का सामना करने के दौरान अपने दादाजी की प्रेरणादायक जंगल कथाओं से साहस और समझदारी सीखते हैं। कहानी में बच्चों की मासूमियत, रोमांच और कल्पनाओं की उड़ान को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष इसका भावनात्मक जुड़ाव है जो हर उम्र के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
एनिमेशन की बात करें तो यह फिल्म भारतीय एनीमेशन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा कदम साबित होती दिखाई देती है। जंगल के दृश्य, जानवरों के हावभाव, रंगों का प्रयोग और संगीत फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देते हैं। फिल्म का संगीत भी इसकी आत्मा बनकर उभरता है। भजन, कव्वाली और हल्के-फुल्के म्यूजिक का मिश्रण बच्चों के साथ बड़ों को भी भावुक कर देता है। फिल्म में हास्य और रोमांच का संतुलन इसे पारिवारिक मनोरंजन की श्रेणी में मजबूती से खड़ा करता है। फिल्म देखने का मजा खराब ना हो इसलिए पूरी कहानी आपको नहीं बता रही हूँ कियोंकि फिल्म को आप अपने दोस्तों, परिवार व् बच्चों के साथ सिनेमाघरों में जाकर बड़े पर्दे पर देखने का अलग मजा आएगा। मैँ इस फिल्म को पांच में से चार स्टार देती हूँ और कॉर्टून फिल्म को पसंन्द करने वाले दर्शकों के लिए पांच में से साढ़े चार स्टार देती हूँ।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें