जनजाति सांस्कृतिक समागम पर सेवा एवं स्वागत समारोह का भव्य आयोजन

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 28 मई 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप कहार निषाद भोई समन्वय समिति, दिल्ली प्रांत तथा नवयुवक रामलीला समिति, तिकोना पार्क, चांदनी चौक के संयुक्त तत्वावधान में जनजाति सांस्कृतिक समागम के उपलक्ष्य में भव्य सेवा एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दूर-दराज़ प्रदेशों से आए आदिवासी भाई-बहनों का गर्मजोशी एवं सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। समिति की ओर से आगंतुकों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया तथा भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी और बिस्किट का वितरण भी किया गया। इस सेवा कार्य में उपस्थित सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह, समर्पण और जोश के साथ अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अध्यक्ष जत्थेदार डॉ. अवतार सिंह ने लंबे समय से इस सेवा समारोह को सफल एवं भव्य बनाने हेतु अपना बहुमूल्य समय और सहयोग समर्पित किया। 

आयोजन को सफल बनाने में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मोहनजीत कौर का भी विशेष योगदान रहा। दोनों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान अग्रणी भूमिका निभाते हुए सभी व्यवस्थाओं का कुशल संचालन किया। भीषण गर्मी के बावजूद सेवा कार्य में प्रमुख रूप से श्री गुरुचरण सिंह कश्यप (अखिल भारतीय समन्वयक), श्री सुरेश आर्य कश्यप, विनोद कुमार, डॉ. रमेश साहनी, रामनारायण कश्यप, महंत नरेश बृजवासी, श्री विनोद निषाद सहित अनेक समाजसेवियों ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। वहीं नवयुवक रामलीला समिति की ओर से दीपक दुआ, राजीव गोयल, मुन्ना भाई एवं अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाज सेवा, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का प्रेरणादायक संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं सेवा में जुड़े सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सेवा भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन