पंजाब एण्ड सिंध बैंक को एपीवाई वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से किया सम्मानित

शब्दवाणी सम्माचार टीवीरविवार 22 मई 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। पंजाब एण्ड सिंध बैंक को अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित एपीवाई वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार आज नई दिल्ली में पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा आयोजित एक शानदार समारोह में वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) के सचिव श्री एम. नागराजू, आईएएस द्वारा प्रदान किया गया। यह पुरस्कार श्री अशनी  कुमार, महाप्रबंधक वित्तीय समावेशन की उपस्थिति में पंजाब एण्ड सिंध बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री स्वरूप कुमार साहा ने प्राप्त किया। यह सम्मान, अटल पेंशन योजना को व्यापक रूप से आत्मसात कर पूरे देश में वित्तीय समावेशन को मज़बूत करने और सामाजिक सुरक्षा पहलों को बढ़ावा देने के प्रति बैंक की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पंजाब एण्ड सिंध बैंक ने लगातार वंचित और असंगठित क्षेत्रों में पेंशन कवरेज का विस्तार करने, वित्तीय सुरक्षा और प्रत्येक नागरिक के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन