इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट गुरुग्राम में सैमसंग ने लॉन्च की नई Micro RGB TV सीरीज़

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, वीरवार 28 मई 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गुरुग्राम। सैमसंग ने गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के फ्लैगशिप स्टोर में अपनी नई माइक्रो RGB TV सीरीज़ लॉन्च की। इस सीरीज़ में R95H और R85H मॉडल शामिल हैं, जो 55 इंच से 115 इंच तक के स्क्रीन साइज में उपलब्ध हैं। नई टीवी सीरीज़ में माइक्रो RGB तकनीक, AI आधारित फीचर्स और Glare Free टेक्नोलॉजी दी गई है, जो बेहतर कलर, ब्राइटनेस और देखने का शानदार अनुभव प्रदान करती है। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के सी.ओ.ओ करण बजाज ने कहा कि यह लॉन्च ग्राहकों को प्रीमियम टीवी सेगमेंट में नया अनुभव देगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने टीवी के लाइव डेमो का भी आनंद लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन