पंजाबी कश्यप राजपूत मंच (मेहरा समाज) दिल्ली का नया नेतृत्व घोषित, अवतार सिंह बने अध्यक्ष

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, सोमवार 20 जुलाई 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। पंजाबी कश्यप राजपूत मंच (मेहरा समाज) पंजीकृत, दिल्ली की आमसभा रविवार को सनातन धर्म मंदिर (बड़ा मंदिर), रमेश नगर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अवतार सिंह को मंच का नया अध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी कीमती लाल (न्यू मोती नगर) एवं अशोक कुमार ने किया। दोनों अधिकारियों ने आमसभा में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय की घोषणा करते हुए अवतार सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यक्तित्व हंसराज सनहोत्रा (गीता कॉलोनी) ने की। इस अवसर पर अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप निषाद भोई समन्वय समिति के अखिल भारतीय सह-समन्वयक गुरचरण जी, दिल्ली समन्वय समिति के महामंत्री सुभाष मेहरा, कोषाध्यक्ष सुनील कश्यप तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कश्यप महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम सिंह भाटी भी उपस्थित रहे।

आमसभा में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से दो अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों की भी घोषणा की गई। धर्मपाल रात्रा को महामंत्री तथा मनोज कुमार तेतरी को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। सभा के प्रधान राजकुमार मेहरा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नया नेतृत्व समाज को नई दिशा देगा तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवतार सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज की एकता, संगठन के विस्तार तथा सामाजिक उत्थान के लिए सभी को साथ लेकर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया। आमसभा का समापन समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के संकल्प के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन