ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ मल्टी-डे मैचों में दम दिखाएंगे यूपी के अयान अकरम

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 28 अगस्त 2026 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), कानपुर। उत्तर प्रदेश के उभरते मध्यम तेज गेंदबाज अयान अकरम को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ होने वाले आगामी दो मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा घोषित टीम में जगह बनाने वाले अयान मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं और जूनियर क्रिकेट में लगातार प्रभावी प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम तक पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम ने बताया कि अयान फिलहाल उत्तर प्रदेश अंडर-19 टीम के कप्तान हैं। 2025-26 सत्र में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट में उन्होंने 37 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन किया।अयान ने 2025-26 कूच बिहार अंडर-19 ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। उनकी तेज और अनुशासित गेंदबाजी की बदौलत उत्तर प्रदेश ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर नॉकआउट चरण में जगह बनाई। चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और असम के खिलाफ मुकाबलों में भी अयान ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए टीम की जीत में योगदान दिया।

नवंबर 2025 में आयोजित अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में भी अयान उत्तर प्रदेश की ओर से चुने गए एकमात्र खिलाड़ी थे। राष्ट्रीय स्तर के इस टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। जूनियर क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन और तेज गेंदबाजी में सुधार के चलते अयान ने अपनी अलग पहचान बनाई है। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ भारतीय टीम में चयन उनके क्रिकेट करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारत और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच दो मल्टी-डे मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 27 से 30 सितंबर तक राजकोट में और दूसरा 5 से 8 अक्टूबर तक अहमदाबाद के बी ग्राउंड में होगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला और सीईओ अंकित चटर्जी ने अयान अकरम के चयन पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि अयान ने मेहनत, अनुशासन और लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। यूपीसीए के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि अयान भारतीय अंडर-19 टीम के साथ भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। भारतीय अंडर-19 मल्टी-डे टीम में यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर निकड़, कुशाग्र ओझा, मनव चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय बिस्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उरवा और आर्यन यादव। कार्यक्रम: पहला मल्टी-डे मैच : 27 से 30 सितंबर, राजकोट। दूसरा मल्टी-डे मैच : 5 से 8 अक्टूबर, अहमदाबाद (बी ग्राउंड)।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान