रामलीला केवल मंचन नहीं, समाज को संस्कार देने वाली पाठशाला है : जट्ठेदार डॉ. अवतार सिंह

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, मंगलवार 1 सितंबर 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। श्री नवयुवक रामलीला कमेटी (पंजी.), श्रीराम वाटिका, टिकौना पार्क, कश्मीरी गेट द्वारा आगामी रामलीला आयोजन को लेकर कलाकारों एवं पदाधिकारियों को एकजुट होकर प्रभु श्रीराम की लीलाओं के मंचन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। कमेटी वर्ष 1972 से रामलीला के आयोजन के माध्यम से धार्मिक एवं सामाजिक संदेश जन-जन तक पहुंचा रही है।

कमेटी के संस्थापक एवं महामंत्री तथा पूर्व महापौर जट्ठेदार डॉ. अवतार सिंह ने कहा कि रामलीला मात्र एक नाटक नहीं, बल्कि समाज को जीवन के महत्वपूर्ण संस्कार और आदर्श देने वाली पाठशाला है। उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से सत्य बोलने, परिवार से प्रेम करने, माता-पिता का सम्मान करने, मित्रता निभाने और धैर्य रखने की शिक्षा मिलती है। उन्होंने कलाकारों और रामलीला से जुड़े सभी लोगों का आह्वान करते हुए कहा हम फिर से एक मंच पर एकजुट होकर अपने प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन करें और मिल-जुलकर खुशियां मनाएं। उन्होंने कहा कि रामलीला हमें आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देती है।

डॉ. अवतार सिंह ने कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा आप सभी समाज के सच्चे शिक्षक हैं। आइए फिर से शिक्षक बनें, अपना किरदार निभाएं और जनता का प्यार पाएं। श्री नवयुवक रामलीला कमेटी (पंजी.) की स्थापना 1972 में हुई थी। कमेटी श्रीराम वाटिका, टिकौना पार्क, कश्मीरी गेट में रामलीला के आयोजन के साथ धार्मिक एवं सामाजिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल