पत्रकार अजय प्रजापति का सम्मान, समाज की आवाज़ बुलंद करने के लिए मिला सम्मान

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, मंगलवार 9 सितम्बर 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), बांदा। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने तथा समाज की समस्याओं और आवाज़ को मजबूती के साथ सामने रखने के लिए युवा पत्रकार एवं शब्दवाणी समाचार (हिंदी दैनिक) ब्यूरो चीफ, बांदा  के अजय प्रजापति का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासंघ के युवा जिला अध्यक्ष सुल्तान भाई प्रजापति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में अजय प्रजापति को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रजापति समाज के महान प्रेरणास्रोत एवं समाज सुधारक संतराम बी.ए. जी की प्रतिमा भेंट कर उनके सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान का सम्मान किया गया। सुल्तान भाई प्रजापति ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों को समाज तक पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसमस्याओं को आवाज़ देने और सामाजिक चेतना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि अजय प्रजापति ने पत्रकारिता के माध्यम से समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपनी जिम्मेदारी का प्रभावी निर्वहन किया है। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि समाज के युवा पत्रकारों का सम्मान उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को नई ऊर्जा प्रदान करता है। संतराम बी.ए. जी की प्रतिमा भेंट किया जाना सम्मान के साथ-साथ उनके विचारों और सामाजिक चेतना की विरासत को आगे बढ़ाने का प्रतीक भी रहा। इस सम्मान से पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने अजय प्रजापति के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल