महिंद्रा & महिंद्रा के नकली उत्पादों के खिलाफ डिस्ट्रिक्ट इन्वेस्टिगेशन यूनिट नॉर्थ ईस्ट की बड़ी कार्रवाई

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, मंगलवार 9 सितम्बर 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली की डिस्ट्रिक्ट इन्वेस्टिगेशन यूनिट (DIU) और ब्रांड प्रोटेक्शन एजेंसी प्रोटेक्ट आई.पी.इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव  की टीम ने एक संयुक्त अभियान के तहत महेंद्रा (Mahindra & Mahindra ) कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे नकली उत्पादों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने चार अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर भारी मात्रा में फर्जी उत्पाद जब्त करके आरोपी को गिरफ्तार किय।  Protect. Ip. India की टीम से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने चिह्नित चार गोदामों और दुकानों पर सुनियोजित तरीके से थाना सोनिया विहार के अंतर्गत चौहान पट्टी मे रेड की जिसमे महिंद्रा के logo और नाम का दुरुपयोग कर बनाए गए नकली पार्ट्स, उत्पाद और पैकेजिंग सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। मौके से अवैध रूप से यह सिंडिकेट चला रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ​पुलिस ने बरामद माल को जब्त कर सील कर दिया है। आरोपी के खिलाफ  कॉपीराइट एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायरों और खरीददारों की तलाश में जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल