विजय भारद्वाज प्रोडक्शन के गीत इंडियन नारी शक्ति का भव्य लॉन्च

महिला सशक्तीकरण, सम्मान और सुरक्षा का संदेश देने वाले गीत को मिली सराहना, कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 16 अक्टूबर 2026 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), गाजियाबाद। महिला सशक्तीकरण, सम्मान और सुरक्षा का संदेश देने वाले गीत इंडियन नारी शक्ति’ को विजय भारद्वाज प्रोडक्शन के बैनर तले कौशांबी स्थित एट रेजिडेंसी होटल में भव्य समारोह के दौरान लॉन्च किया गया। गीत को विजय भारद्वाज प्रोडक्शन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। विजय भारद्वाज प्रोडक्शन के अनुसार, यह गीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारी सशक्तीकरण संबंधी विजन से प्रेरित है। गीत के माध्यम से समाज में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और उनकी शक्ति को पहचान देने का संदेश दिया गया है। लॉन्चिंग समारोह में उद्योग, सामाजिक सेवा, आध्यात्मिक जगत, खेल, फिल्म और मीडिया क्षेत्र से जुड़ी अनेक प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। इनमें सतमोला के सीएमडी अनिल मित्तल, विकसित भारत के नेशनल हेड डॉ. संतोष राय, अंतरराष्ट्रीय योग गुरु स्वामी संतोषानंद महाराज, स्टील कंज्यूमर फोरम की नेशनल चेयरमैन नमिता शर्मा, एशियन मैराथन चैंपियन सुनीता गोदारा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष तेजा गुज्जर प्रमुख रूप से शामिल रहे। मीडिया जगत से दैनिक भास्कर के वेस्टर्न यूपी हेड लियाकत मंसूरी और महुआ चैनल के जोनल हेड प्रदीप मिश्रा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समारोह में सैकड़ों लोगों की भागीदारी ने आयोजन को खास बनाया। गीत के जरिए महिला सशक्तीकरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की पहल की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन

प्रदूषण कम करने में किसानो का बड़ा योगदान होगा : बंकरमैन श्रीपाल

Healthcare से Solar Energy तक Mohammad Zeeshanul Haque ने बनाई सफलता और नवाचार की नई पहचान