सनातन प्रचार ट्रस्ट द्वारा सम्पूर्ण रामायण का भव्य शुभारम्भ
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 16 अक्टूबर 2026 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। सनातन प्रचार ट्रस्ट (रजि.) द्वारा रामलीला मैदान, वेस्ट एन्क्लेव, पीतमपुरा में दो दिवसीय सम्पूर्ण रामायण का भव्य शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं आरती के साथ हुई। अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रामायण में एआई-सक्षम तकनीक और हाईटेक ग्राफिक्स का विशेष उपयोग किया गया, जिसे देखने के लिए पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ट्रस्ट के महासचिव धीरज गोयल ने बताया कि सम्पूर्ण रामायण के पश्चात 17 से 19 अक्टूबर तक तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें बॉलीवुड के लोकप्रिय कलाकार भाग लेंगे।कार्यक्रम में अशोक जिंदल, दीपक कुमार, अभय गुप्ता महाजन एवं भीमसेन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। दर्शकों की सुरक्षा के लिए पूरे वातानुकूलित पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें