अम्मा के स्नेह और आशीर्वाद से भावुक हुए पूर्व महापौर डॉ. अवतार सिंह
निषाद-कश्यप समाज ने किया भव्य अभिनंदन
निषाद-कश्यप समाज ने राष्ट्रव्यापी एवं वैश्विक सेवा कार्यों के लिए अम्मा को भारत रत्न देने की राष्ट्रपति से की गई मांग
शब्दवाणी सम्माचार टीवी, शुक्रवार 27 नवंबर 2026 (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। माता अमृतानंदमयी मठ, वसंत कुंज में अम्मा की भारत यात्रा के दौरान अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप कहार निषाद भोई समन्वय समिति, दिल्ली प्रांत की ओर से माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) का भव्य अभिनंदन किया गया। समिति के राष्ट्रीय समन्वयक राजा राम जी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में अम्मा को शॉल, साड़ी एवं चांदी का मुकुट भेंटकर सम्मानित किया गया। अभिनंदन समारोह का सबसे भावुक क्षण उस समय देखने को मिला जब अम्मा ने पूर्व महापौर डॉ. सरदार जत्थेदार अवतार सिंह को स्नेहपूर्वक छोटे बच्चे की तरह अपनी गोद में बिठाया और उनके सिर को चूमकर आशीर्वाद दिया। अम्मा के इस वात्सल्यपूर्ण व्यवहार को देखकर वहां उपस्थित लोग भावुक हो उठे और कई आंखें खुशी से नम हो गईं। यह दृश्य समारोह में मौजूद लोगों के लिए अविस्मरणीय बन गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप कहार निषाद भोई समन्वय समिति, दिल्ली प्रांत ने राष्ट्रपति महोदया से मांग की कि विश्वभर में मानव सेवा, करुणा और परोपकार के कार्यों के लिए पहचान रखने वाली अम्मा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप कहार निषाद भोई समन्वय समिति, दिल्ली प्रांत का कहना था कि अम्मा के सेवा कार्यों ने देश-विदेश में मानवता और सामाजिक कल्याण का संदेश दिया है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप कहार निषाद भोई समन्वय समिति, दिल्ली प्रांत के पदाधिकारी एवं समाज के अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें