संदेश

आरईसी का मुनाफा वित्त वर्ष 2025 में ₹15,713 करोड़

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 10 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  आरईसी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त वर्ष के लिए लेखापरीक्षित एकल और समेकित वित्तीय परिणामों को मंजूरी दे दी। इसकी जानकारी पत्रकारों को संवाददाता सम्मेलन में दिया और आगे बताया सभी क्षेत्रों में वृद्धि, ऋण परिसंपत्तियों पर ब्याज दरों को पुनः निर्धारित करने और वित्त लागत के प्रभावी प्रबंधन के कारण, आरईसी अपने स्प्रेड और एनआईएम को बनाए रखने में सक्षम है, जिसके परिणामस्वरूप 31 मार्च 2025 को समाप्त वर्ष के लिए कर के बाद 15,713 करोड़ रुपये का मजबूत लाभ हुआ है। परिणामस्वरूप, 31 मार्च 2025 को समाप्त वर्ष के लिए प्रति शेयर आय (ईपीएस) 31 मार्च 2024 को 53.11 रुपये प्रति शेयर की तुलना में बढ़कर 59.55 रुपये (वार्षिकीकृत) प्रति शेयर हो गई। ऋण पुस्तिका यानी प्रबंधन के तहत परिसंपत्ति (एयूएम) ने अपनी वृद्धि की गति को बनाए रखा है और 31 मार्च 2024 तक ₹5.09 लाख करोड़ के मुकाबले 31 मार्च 2025 तक निरंतर आधार पर बढ़कर ₹5.66 लाख करोड़ हो गई है। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2024-2...

पाकिस्तान की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रही सेना : राजीव कुमार जायसवाल

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 10 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  अखिल भारतीय कलवार-कलाल-कलार-जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव कुमार जायसवाल ने भारत-पाकिस्तान के बीच  सैन्य तनाव पर देशवासियों से शांति, संयम और राष्ट्र के प्रति एकजुटता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में देश को एक मजबूत, निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता है, जो प्रधानमंत्री के रूप में हमें प्राप्त है। श्री जायसवाल ने कहा कि भारत शांति में विश्वास करता है लेकिन यदि देश की अखंडता, संप्रभुता या जनता की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न होता है तो भारत किसी भी स्तर पर जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प और कूटनीतिक कुशलता की सराहना करते हुए कहा कि भारत सरकार जिस प्रकार से आंतरिक और बाह्य चुनौतियों का सामना कर रही है, वह सराहनीय है। महासभा की ओर से प्रधानमंत्री को शुभकामना संदेश भेजते हुए यह विश्वास जताया गया है कि भारत इस संकट से न केवल सुरक्षित बाहर निकलेग...

पाकिस्तान में 78 साल से बन्द जैन मन्दिरों में हमें नमोकार मंत्र पढ़ना है : मुकेश जैन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , शनिवार 10 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा की अध्यक्षता हिन्दू महासभा भवन में आयोजित हिन्दू संगठनों की बैठक में हिन्दू संगठनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री श्री अमित शाह को बधाई दी कि उन्होंने पाकिस्तानी हमले का जवाब बहुत सटिकता के साथ दिया। बैठक में श्री मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वो सब देखना चाहता है जो जिये सिन्ध के सिन्धी और बलूचिस्तान के मराठा चाहते हैं। श्री मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि 1400 साल पहले जब सिन्ध के राजा दाहिर को मारकर यहां मोहम्मद बिन कासिम ने इस्लामी हुकूमत के नाम पर सिन्ध के मन्दिरों को तोड़कर हिन्दुओं को जबरन कलमा पढ़वाया था तब से सिन्धी हिन्दू दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं और जबरदस्ती मुसलमान बनाये गये सिन्धी हिन्दू भी इस्लाम की गुलामी से मुक्ति के लिये जिये सिन्ध आन्दोलन चला रहे हैं। वहीं अहमद शाह अब्दाली द्वारा पानीपत की लड़ाई म...

केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान ने फोर्टिस हॉस्पीटल वसंत कुंज में ओबेसिटी क्लीनिक का किया उद्घाटन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 8 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत में मोटापे की समस्या का बोझ कम करने के उद्देश्य से, फोर्टिस हॉस्पीटल वसंत कुंज ने ओबेसिटी क्लीनिक शुरू किया है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान ने किया। इस अवसर पर डॉ आशुतोष रघुवंशी, एमडी एवं सीईओ, फोर्टिस हेल्थकेयर, श्री अनिल विनायक, ग्रुप चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, फोर्टिस हेल्थकेयर, डॉ बिष्णु प्रसाद पाणिग्रहि, ग्रुप हेड – एमएसओजी फोर्टिस हेल्थकेयर, डॉ मुग्धा तापड़िया, डायरेक्टर – इंटरनल मेडिसिन, फोर्टिस वसंत कुंज तथा डॉ गुरविंदर कौर, फेसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस हॉस्पीटल वसंत कुंज भी उपस्थित थे। लॉन्च के मौके पर, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान ने कहा मोटापा आज देश की सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण स्वास्थ्य समस्याओं में से एक बन चुका है। मोटापा केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य, उत्पादकता और लोगों के जीवन की गुणवत्ता को भी प्रभावित करता है। अब जबकि हम सेहतमंद भारत के लिए प्रयासरत हैं, तो ऐसे में य...

गुलाम कश्मीर को आजाद कर नया हिन्दू राष्ट्र बनाने की हिन्दू संगठनों की मांग

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 8 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा की अध्यक्षता हिन्दू महासभा भवन में आयोजित हिन्दू संगठनों की बैठक में हिन्दू संगठनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री श्री अमित शाह को बधाई दी कि उन्होंने बहुत दूरदृष्टि के साथ पाकिस्तान पर मिसाइल हमला करके इस्लामी आतंकवाद को करारा जवाब दिया। इस बीच हिन्दू महासभा भवन जय शारदा पीठ, जय हिंगलांज देवी और जय कटास राज तीर्थ के नारों से गूंज उठा। बैठक में श्री मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार को अब चूकना नहीं चाहिये। कश्मीर के पहलगाम में हिन्दुओं पर हुए हमले का एक ही जवाब है कि शारदा शक्ति पीठ को मुक्त कराकर गुलाम कश्मीर को इस्लाम मुक्त हिन्दू राष्ट्र कश्मीर बनाया जाये और महाराजा कर्ण सिंह के सुपुत्र युवराज श्री विक्रमादित्य सिंह को इस हिन्दू राष्ट्र कश्मीर के राजा बनाया जाये।  बैठक में अटल जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बम बम महाराज ने कहा कि यह वक्त...

सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव का समापन भारत मंडपम में भव्य सभा के साथ सम्पन्न

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , वीरवार 8 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  राष्ट्रीय सांस्कृतिक जागरण के जोरदार आह्वान के साथ, सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव रविवार शाम को प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में संपन्न हुआ, जिसमें हजारों लोग भारत की आध्यात्मिक विरासत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए एकत्रित हुए। सुधांशु जी महाराज के नेतृत्व में विश्व जागृति मिशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने सनातन संस्कृति-भारत के शाश्वत सभ्यतागत लोकाचार के पुनरुद्धार के लिए नए सिरे से राष्ट्रीय प्रयास का संकेत दिया। मुख्य भाषण देते हुए, सुधांशु जी महाराज ने घोषणा की सनातन संस्कृति भारत की आत्मा है। इसे संरक्षित करना, इसका अभ्यास करना और इसे परंपरा के रूप में नहीं, बल्कि एक जागरूक और सशक्त राष्ट्र की नींव के रूप में आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है।” महोत्सव में राजनीतिक नेताओं, आध्यात्मिक प्रतीकों और सांस्कृतिक हस्तियों का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। विशिष्ट अतिथियों में माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, माननीय दिल्ली की मु...

स्टेलेटोज ने फरीदाबाद में नए स्टोर के लॉन्च के साथ दिल्ली एनसीआर में किया अपना विस्तार

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 7 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  फरीदाबाद। भारत के अग्रणी पारिवारिक फुटवियर ब्रांडों में से एक स्टेलेटोज, फरीदाबाद, हरियाणा में अपने नवीनतम स्टोर के उद्घाटन की घोषणा करते हुए उत्साहित है। दिल्ली एनसीआर, देहरादून, लखनऊ, कानपुर, इंदौर, कुर्ला, चंडीगढ़, अमृतसर, पटियाला, पठानकोट लुधियाना, बठिंडा और रुद्रपुर में ग्राहकों से जबरदस्त प्यार और समर्थन प्राप्त करने के बाद। स्टेलेटोज को फरीदाबाद के जीवंत शहर में अपनी पहुंच बढ़ाने पर गर्व है, जो आराम, शैली और सामर्थ्य का एक अनूठा मिश्रण प्रदान करता है। कंपनी के सीईओ हरप्रीत सिंह ने कहा, "दिल्ली और पंजाब के बाद, हरियाणा स्टेलेटोज के लिए सही जगह लग रहा था।" "दिल्ली और उत्तराखंड के प्रमुख शहरों से जबरदस्त प्रतिक्रिया के साथ, हम अपने ब्रांड को फरीदाबाद में लाने पर प्रसन्न हैं।" 2004 में राजौरी गार्डन, दिल्ली में अपने पहले स्टोर के साथ लॉन्च होने के बाद से, स्टेलेटोज ने काफी विकास किया है। एक पारिवारिक फुटवियर ब्रांड के रूप में शुरू हुआ यह ब्रांड दिल्ली के सबसे लोकप...

शाहरुख़ ख़ान कहते है जीने के लिए दोस्त जरूरी है

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 7 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  सनफीस्ट डार्क फैंटेसी ने अपनी नई ब्रांड पहल ‘फैंटेसी ज़रूरी है’ की शुरुआत की है। इस अभियान के केंद्र में एक प्रेरणादायक हिंदी कविता है, जिसे एक फिल्म के रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह कविता फैंटेसी के कई पहलुओं को खूबसूरती से दर्शाती है, फैंटेसी क्या होती है, यह कहाँ बसती है, कैसे सामने आती है और हमारी ज़िंदगी में इसकी क्या अहमियत है। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित गीतकार और पार्श्वगायक स्वानंद किरकिरे द्वारा लिखी गई और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ ख़ान द्वारा सुनाई गई यह कविता श्रोताओं को रोजमर्रा की जिंदगी की एकरसता से निकालकर कल्पना की असीम दुनिया में ले जाती है, एक ऐसी यात्रा जो मन को रोमांचित भी करती है और सोचने पर मजबूर भी। अपने ब्रांड संदेश हर दिल की फैंटेसी के अनुरूप, सनफीस्ट डार्क फैंटेसी उन अनगिनत तरीकों का जश्न मनाता है, जिनके माध्यम से लोग कल्पना करते हैं, अपनी दुनिया से बाहर निकलते हैं और खुद को व्यक्त करते हैं, चाहे वह छोटे पलों में हो या बड़े मौकों पर। ट्रै...

सेकराइट ने लॉन्‍च किया एसआईए

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 7 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  प्रमुख वैश्विक साइबर सुरक्षा समाधान प्रदाता क्विक हील टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के साइबर सुरक्षा डिवीजन सेकराइट ने आज अपने नए नवाचार एसआईए - सेकराइट इंटेलिजेंट असिस्टेंट को लॉन्च किया। यह टूल दुनिया भर की कंपनियों के लिए साइबर सुरक्षा को और अधिक सरल, स्मार्ट और प्रभावी बनाने के मकसद से तैयार किया गया है। एसआईए को भारत की सबसे बड़ी मैलवेयर विश्लेषण लैब सेकराइट लैब्स की टीम ने GoDeep.AI तकनीक के साथ विकसित किया है। यह अत्याधुनिक तकनीक खतरनाक सॉफ्टवेयर को स्वतः पहचानने की क्षमता रखती है, जिससे खतरे की जांच की प्रक्रिया तेज और अधिक सटीक हो जाती है। एसआईए का चैट-आधारित इंटरफेस न केवल उपयोग में आसान है, बल्कि यह स्मार्ट निर्णय लेने में भी मदद करता है। यह टूल कंपनियों को साइबर हमलों से बेहतर ढंग से निपटने, सुरक्षा विश्लेषण को सरल बनाने और एक नए स्तर की साइबर सुरक्षा हासिल करने में मदद करता है। कई संगठन आज साइबर खतरों की बढ़ती जटिलता, हजारों अलर्ट्स, मैनुअल जांच और कुशल विशेषज्ञों की ...
चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , बुधवार 7 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  मुंबई। स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएवीडब्ल्यूआईपीएल) ने आज एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा की है। इस बदलाव के तहत श्री आशीष गुप्ता को 1 मई 2025 से प्रभावी रूप से स्कोडा इंडिया का नया ब्रांड डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स के ब्रांड डायरेक्टर हैं। वे श्री पीटर जानेबा की जगह लेंगे, जिन्होंने भारत में अपने सफल कार्यकाल के बाद अब स्कोडा ऑटो, चेक गणराज्य लौटने का निर्णय लिया है। 2004 से स्कोडा परिवार का हिस्सा रहे श्री जानेबा ने भारत में ब्रांड की स्थिति को मजबूत करने और ग्राहक-केंद्रित ग्रोथ स्ट्रैटजी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री आशीष गुप्ता को ऑटोमोबाइल क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 वर्षों से अधिक उन्होंने फॉक्सवैगन समूह में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया है, जिनमें 5 वर्ष भारत में फॉक्सवैगन ब्रांड का नेतृत्व शामिल है। अपने नए दायित्व में वह स्कोडा की ग्रोथ स्ट्रैटजी को गति द...

नारायणा हॉस्पिटल गुरुग्राम ने सरकारी स्‍कूल में साफ-सुथरे टॉयलेट्स बनाया

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 6 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गुरुग्राम। नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम ने अपनी सीएसआर पहल, वॉश-वॉटर, सैनिटेशन एंड हाइजीन के अंतर्गत नाथूपुर, डीएलएफ फेज 3, गुरुग्राम में स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शौचालयों का पुनर्निर्माण करवाया। यह पहल विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्‍चों के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता पर ध्यान देने की नारायणा अस्पताल की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दिखाती है। स्वच्छ और अच्छी तरह से बनाए गए शौचालय बच्‍चों, खासकर किशोरियों के लिए स्कूल आने-जाने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। गंदे और खराब शौचालय कई बार बच्‍चों की पढ़ाई में रुकावट बनते हैं और उनके स्वास्थ्य के लिए भी खतरा होते हैं। इस पहल के ज़रिए, नारायणा अस्पताल गुरुग्राम का उद्देश्य बच्‍चों को एक साफ, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्‍ध कराना है।इस पहल के बारे में बात करते हुए डॉ. अजय कोहली, ग्रुप हेड ऑन्कोलॉजी और डायरेक्टर, कॉरपोरेट ग्रोथ इनीशिएटिव्स नॉर्थ व नारायणा गुरुग्राम ने कहा, अच्‍छी सेहत साफ-सुथरे माहौल से शुरू होती है। इस प...

कॉइनडीसीएक्स पर निवेशकों की नई लहल

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 6 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनडीसीएक्स के यूज़र बेस में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब पारंपरिक शेयर बाजार के निवेशक और ट्रेडर भी तेजी से क्रिप्टो की ओर आकर्षित हो रहे हैं। हाल ही के आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह महीनों में जुड़ने वाले 80% से ज्यादा नए यूज़र ऐसे हैं जो पहले से इक्विटी मार्केट में निवेश करते रहे हैं। यह ट्रेंड बताता है कि भारत में क्रिप्टो को लेकर भरोसा बढ़ा है और अनुभवी निवेशक अब डिजिटल एसेट्स को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने लगे हैं। भारतीय निवेशकों को क्रिप्टो संपत्तियों के बारे में जागरूक और सशक्त बनाने के अपने मिशन के तहत, कॉइनडीसीएक्स ने 2024 में ‘लर्न करो। क्रिप्टो करो। अभियान की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य निवेशकों को सही जानकारी और जरूरी समझ प्रदान करना है, जिससे वे क्रिप्टो में निवेश की शुरुआत आत्मविश्वास और समझदारी के साथ कर सकें। इसके तहत, कॉइनडीसीएक्स ने 50 लाख से अधिक निवेशकों को जोड़ा है, जिससे उन्हें क्रिप्टो क्षेत्र को आ...

पेटीएम ने साइबर फ्रॉड रोकथाम सत्र का किया आयोजन

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 6 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  भारत के सबसे विश्वसनीय, सुरक्षित और तेज़ UPI आधारित मोबाइल भुगतान प्लेटफॉर्म के रूप में, पेटीएम ने 3 मई 2025 को अपने ग्रेटर नोएडा स्थित स्काई मार्क बिल्डिंग मुख्यालय में साइबर अपराध जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस सत्र का नेतृत्व साइबर क्राइम डीसीपी प्रीति यादव ने किया, जिसमें डिजिटल भुगतान से जुड़े धोखाधड़ी की रोकथाम के व्यावहारिक उपायों पर चर्चा हुई। यह पहल पेटीएम के उस सतत प्रयास का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत वह डिजिटल विश्वास को सुदृढ़ करने और अपने कर्मचारियों एवं उपभोक्ताओं को साइबर फ्रॉड को पहचानने व रोकने के लिए सक्षम बनाने के लिए कार्य कर रहा है। साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए डीसीपी प्रीति यादव द्वारा बताए गए 16 महत्वपूर्ण उपाय : अज्ञात नंबरों से वीडियो या व्हाट्सएप कॉल पर पुलिस की वर्दी में दिखाई देने वाले लोगों पर भरोसा न करें। उनकी पहचान आधिकारिक चैनलों से सत्यापित करें।, ऐसे कॉल्स की पुष्टि निकटतम साइबर सेल या सीबीआई, नारकोटिक्स या कूरियर विभागों से करें।...

सरस्वती कॉलोनी में अचानक रातों-रात खुला देसी शराब का ठेका

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 5 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद के कड़कड़ मॉडल गांव की सरस्वती कॉलोनी में अचानक रातों-रात देसी शराब का ठेका बस्ती के बीचो-बीच खोल दिया गया है, इसके विरोध में भारत की जनवादी नौजवान सभा के यूनिट सचिव कॉमरेड संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा ठेके के सामने विरोध प्रदर्शन करके ठेका बंद करने की मांग की गयी और लोगों को संबोधित करते हुए कड़कड़ मॉडल यूनिट के सचिव संतोष कुमार यादव ने बताया की घनी आबादी के बीचो-बीच ठेका खोलने के लिए कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा जबरदस्ती देशी शराब का ठेका खुलवाया जा रहा है, जिसका सभी  कॉलोनीवासी भरपूर विरोध कर रहे हैं साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है और इस शराब ठेके को बस्ती के अंदर नहीं चलने दिया जाएगा।

सिनेमा की आत्मा को छूने की एक नई पहल है फिल्मोर

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 5 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  चकाचौंध और सोशल मीडिया के शोरगुल में डूबी फिल्मी दुनिया में, एक नई किरण फूट पड़ी है - 'फिल्मोर'। एक विचारोत्तेजक संगोष्ठी में, फिल्मोर ने फिल्मी पत्रकारिता के परिदृश्य को बदलने का संकल्प लिया है। यह महज एक पहल नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है, जो सिनेमा को मनोरंजन से कहीं बढ़कर, सामाजिक संवाद और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त माध्यम बनाने का सपना देखता है। संगोष्ठी में फिल्म निर्देशक अविनाश दास ने कहा कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज का दर्पण होना चाहिए। यह विचार फिल्मोर के दृष्टिकोण को दर्शाता है, जो पर्दे के पीछे की कहानियों को उजागर करने और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने का इरादा रखता है। फिल्मोर की संस्थापक और सीईओ सैंजला ने स्पष्ट किया कि यह पहल टीआरपी की अंधी दौड़ में खोई हुई पत्रकारिता को सही दिशा दिखाने का प्रयास है। उनका कहना है कि फिल्मोर सेलिब्रिटी गॉसिप से ऊपर उठकर सभ्यता की कहानियों को सामने लाएगा, जो रेड कार्पेट और सतही चर्चाओं से परे, सिनेमा की गहरा...

सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष के साथ श्रीमद्भागवत कथा का विराम

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , सोमवार 5 मई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर। सेक्टर 82 के प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास आचार्य अमित दीक्षित ने सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष आदि प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया। सुदामा जी जितेंद्रिय एवं भगवान कृष्ण के परम मित्र थे। भिक्षा मांगकर अपने परिवार का पालन पोषण करते । गरीबी के बावजूद भी हमेशा भगवान के ध्यान में मग्न रहते। पत्नी सुशीला सुदामा जी से बार बार आग्रह करती कि आपके मित्र तो द्वारकाधीश हैं उनसे जाकर मिलो शायद वह हमारी मदद कर दें। सुदामा पत्नी के कहने पर द्वारका पहुंचते हैं और जब द्वारपाल भगवान कृष्ण को बताते हैं कि सुदामा नाम का ब्राम्हण आया है। कृष्ण यह सुनकर नंगे पैर दौङकर आते हैं और अपने मित्र को गले से लगा लेते । उनकी दीन दशा देखकर कृष्ण के आंखों से अश्रुओं की धारा प्रवाहित होने लगती है। सिंघासन पर बैठाकर कृष्ण जी सुदामा के चरण धोते हैं। सभी पटरानियां सुदामा जी से आशीर्वाद लेती हैं। सुदामा जी विदा लेकर अपने स्थान लौटते हैं तो भगवान कृष्ण ...