संदेश

शिरोमणि अकाली दल की बैठक मे लिये गये कई फैसले

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 22 जुलाई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई की वर्किंग कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब स्थित पार्टी कार्यालय में दिल्ली इकाई के अध्यक्ष और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति  के सदस्य सरदार परमजीत सिंह सरना की अध्यक्षता में आयोजित की गई,वहीं जीके ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के आयोजन और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी  के आगामी आम चुनावों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह सरना ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा धर्म की चादर और बलिदान की मूर्ति नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के आयोजन हेतु चार दिवसीय कार्यक्रम दिल्ली में भी करने की मांग को स्वीकार किया गया है।  इस अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर गुरमत कार्यक्रमों और ...

ज्वेलबॉक्स ने नोएडा के वेव वन कोर्टयार्ड में एनसीआर का सबसे बड़ा स्टोर किया लॉन्च

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 22 जुलाई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर। ज्वेलबॉक्स ने एनसीआर में अपने सबसे नए और सबसे बड़े स्टोर का भव्य उद्घाटन नोएडा के सेक्टर 18 स्थित एससीओ 2 (SCO 2), वेव वन कोर्टयार्ड में किया है। 11 जुलाई 2025 को आयोजित लॉन्च इवेंट ज्वेलबॉक्स की आक्रामक रिटेल विस्तार योजना में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते लक्ज़री बाज़ारों में से एक में ब्रांड की उपस्थिति को और मजबूती देता है। दिल्ली और गुरुग्राम में पहले से ही सफल आउटलेट्स के साथ, नोएडा स्टोर को अब तक के सबसे व्यापक और अनुभवात्मक डायमंड ज्वेलरी शॉपिंग डेस्टिनेशन के रूप में डिज़ाइन किया गया है। ज्वेलबॉक्स की सह-संस्थापक विदिता कोचर जैन ने कहा नोएडा हमारे लिए स्वाभाविक अगला कदम है। यह एक वाइब्रंट शहरी केंद्र है, जहां डिज़ाइन के प्रति जागरूक ग्राहक, युवा पेशेवर और आधुनिक परिवार रहते हैं। नोएडा में हमारा स्टोर पर्सनल स्टाइल, जीवन के खास पलों और सहेज कर किए गए लक्ज़री चयन का उत्सव है। यह नया स्टोर ज्वेलबॉक्स के खास लैब-ग्रोन डायमंड कलेक्शन को ...

सेक्टर 82 नोएडा स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में हुआ रुद्राभिषेक

चित्र
  शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 22 जुलाई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  गौतमबुद्ध नगर। सेक्टर 82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में पावन श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को महंत ओम भारती महाराज के सानिध्य में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया गया। प्रातः 4: 30 बजे से आचार्य अमित दीक्षित द्वारा मंत्रोच्चार के बीच दुग्धधारा से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। इस दौरान शिव परिवार की पूजा अर्चना की गई साथ ही भोलेनाथ का श्रृंगार भी किया गया। रुद्राभिषेक के बाद हवन हुआ और आरती के उपरांत प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर राघवेंद्र दुबे ने कहा कि शिव परम कल्याणकारी हैं। शिव की आराधना से दैहिक, दैविक और भौतिक तापों का शमन हो जाता है। श्रावण मास में शिव की भक्ति से अंत गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है। रुद्राभिषेक के माध्यम से सभी जीवों के कल्याण के लिए शिव से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर विकास भारती, अशोक कुमार, ओम कुमार , रवि राघव, सुशील पाल, शिववृत तिवारी सहित तमाम शिव भक्त मौजूद रहे।

नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर बना पार्किंसन रोग में डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी करने वाला एकमात्र अस्पताल

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 22 जुलाई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  जयपुर। नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर में अब पार्किंसन रोग और अन्य मूवमेंट डिसऑर्डर से पीड़ित मरीजों के लिए अत्याधुनिक 'डीप ब्रेन स्टिमुलेशन' सर्जरी उपलब्ध है। न्यूरोलॉजिस्ट एवं मूवमेंट डिसऑर्डर विशेषज्ञ डॉ. वैभव माथुर द्वारा नारायणा हॉस्पिटल में सफल सर्जरी की गई और अभी तक 8 मरीज इस तकनीक का लाभ उठा चुके हैं। सर्जरी के बाद मरीजों में पार्किंसन के लक्षणों में काफी सुधार देखा गया है, और उनकी दवाइयों की मात्रा भी काफी कम हुई है और मरीज अपनी रोजमर्रा की ज़िंदगी में वापस आए हैं। डीप ब्रेन स्टिमुलेशन एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें मस्तिष्क में एक छोटी सर्जरी के माध्यम से संवेदनशील इलेक्ट्रोड लगाए जाते हैं और इन्हें छाती में लगाए गए एक पेसमेकर से जोड़ा जाता है। यह पेसमेकर बाहरी तौर पर नियंत्रित प्रोग्राम किया जा सकता है। इस तकनीक से रोगियों की स्थिति में 70-80% तक का उल्लेखनीय सुधार देखा गया है।  डॉ. वैभव माथुर ने बताया कि जैसे हृदय की बीमारियों में हार्ट पेसमेकर लगाया जाता है उसी प्रकार ...

नमी और ताजगी बनाए रखने के आसान उपाय

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 22 जुलाई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  मानसून गर्मी से राहत तो लाता है, लेकिन इसके साथ ही त्वचा की कई समस्याएँ भी लेकर आता है जैसे ज्यादा नमी, बंद पोर्स, पिंपल्स और पिग्मेंटेशन। अगर आपकी त्वचा इस मौसम में चिपचिपी, थकी हुई या असंतुलित महसूस कर रही है, तो अब समय है अपनी स्किनकेयर रूटीन को आसान और हल्का बनाने का। एक कोमल और प्रभावी रूटीन आपकी त्वचा को मानसून के नम मौसम में भी साफ, शांत और आरामदायक बनाए रख सकता है। काया के साथ अपनाएं 3-स्टेप मानसून स्किनकेयर रुटीन : ऐसा क्लेंज़र चुनें जो त्वचा की नमी छीने बिना गहराई से साफ करे। काया प्युरिफाइंग क्लींजर अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाकर त्वचा को ताज़ा, संतुलित और शांत बनाता है। असमान स्किन टोन और दाग-धब्बों को हल्का करें बिना त्वचा को भारी महसूस कराए।काया 10%नियासिनामाइड +1% एजेलोग्लाइसिना फेस सीरम पिग्मेंटेशन को कम करता है और स्किन बैरियर को मजबूत बनाता है। बादल होने पर भी SPF ज़रूरी है। काया इनविजिबल सनस्क्रीन SPF 30, PA+ हल्के जेल-बेस्ड टेक्सचर के साथ त्‍वचा...

कैंटाबिल ने वसुंधरा में अपने नए स्टोर का किया उद्घाटन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 22 जुलाई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844),  वसुंधरा, ग़ाज़ियाबाद। भारत के अग्रणी परिधान निर्माता और खुदरा विक्रेता में से एक कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड ने वसुंधरा में अपना नया खुदरा स्टोर खोलने की घोषणा की है। 1438 वर्ग फीट क्षेत्र में फैला यह ब्रांड स्टोर प्लॉट नंबर 12/4सी, वसुंधरा, गाजियाबाद, यूपी 201012 में स्थित है, जो ब्रांड के विस्तार की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। एक्सेसरीज़ के साथ पुरुषों के लिए फॉर्मल-वियर, कैजुअल और पार्टी-वियर कपड़ों के व्यापक चयन की पेशकश करने के लिए समर्पित, कैंटाबिल ने खुदरा अनुभव को फिर से परिभाषित किया है। कैंटाबिल ने फैशन उद्योग में एक नेता के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। इस रोमांचक लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड के निदेशक श्री दीपक बंसल ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा हम वसुंधरा में अपने नए मेन्सवियर और एक्सेसरीज़ एक्सक्लूसिव स्टोर को पेश करते हुए रोमांचित हैं। कैंटाबिल ने मिड-प्रीमियम सेगमेंट में अपार प्रशंसा प्राप्त की है, जो ग्राह...

सर्वोच्च न्यायालय के जजों द्वारा संविधान और कानून की अवज्ञा के खिलाफ प्रदर्शन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 22 जुलाई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के दर्जन भर हिन्दू और सामाजिक संगठनों ने जन्तर मन्तर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश संविधान और कानून के अनुसार काम न करके मनमानी कर रहे हैं। अतः संसद अंग्रेजी न्याय प्रणाली का खात्मा करके भारतीय न्याय प्रणाली के अनुसार न्याय दिलवाने की व्यवस्था करे। प्रदर्शन कारियों को सम्बोधित करते हुए हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय हिन्दी और हिन्दू विरोधियों का अड्डा बन चुका है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की रिपोर्ट के अनुसार दीवाली के पटाखें से वायु गुणवत्ता सूचकांक में किसी भी प्रकार का इजाफा नहीं होता। उसके बावजूद भी विस्फोटक नियम 2008 का उल्लंघन करके सर्वोच्च न्यायालय के ईसाई जज आंगस्ट्रीन जॉर्ज मसीह और अभय श्रीनिवास ओक ने हिन्दुओं के त्यौहारों से नफरत करने के सर्वोच्च न्यायालय के खास अभियान के तहत दिवाली के पटाखों पर रोक लगायी। इस अवसर पर अटल जन शक्ति पा...

22 और 23 जुलाई 2025 से प्रगति मैदान में दिल्ली टफ एथनिक एक्सपो का होगा आयोजन

चित्र
शब्दवाणी सम्माचार टीवी , मंगलवार 22 जुलाई 2025 ( प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली में देश भर के सूट, साड़ी , लहंगा, रेडीमेड गारमेन्ट्स व टेक्सटाइल्स व्यवसाय को प्रमोट करने के उद्देश्य से इन व्यवसाय  से जुड़े व्यापारियों की ओर से दो दिवसीय  दिल्ली टफ एथनिक एक्सपो भव्य फैशन एग्ज़िबिशन का आयोजन किया जाएगा । प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में लगने वाले इस एक्सपो में देश भर के टेक्सटाइल व्यापारियों द्वारा अपने लेटेस्ट कलेक्शन की प्रदर्शनी की जाएगी। इस एग्जीबिशन में भारत की पारंपरिक और आधुनिक पोशाकों का सुंदर संगम देखने को मिलेगा जैसे की सूट, साड़ी, लहंगा और ट्रेंडिंग रेडीमेड गारमेंट्स। ट्रीयू यूनिटी ग्रुप एसोसिएशन के संरक्षक अशोक अग्रवाल अध्यक्ष विकास आहूजा व सचिव पुनीत आहूजा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि  यह प्रदर्शनी सिर्फ एक फैशन शो नहीं, बल्कि महिलाओं के हुनर, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता* का प्रतीक है ।उन्होंने कहा कि चाँदनी चौक लेडीज़ सूट,साड़ी ,लहंगा व रेडीमेड गारमेंट्स के मैन्युफैक्चरर्स का हब है बावजूद इसके ...

5वे दिन रविवार 20 जुलाई 2025 के सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) द्वारा भगवान् झूलेलाल के चालिहा महोत्सव की फोटो

चित्र