फ्यूरो इनोवेशन्स ने लॉन्च किया इकोलॉजिकल पीस मैनिफेस्टो
हिमालय को थर्ड पोल के रूप में संरक्षित करने के लिए अंतर-सरकारी संगठन की रूपरेखा, सीमा-पार सहयोग और जलवायु कार्रवाई पर जोर शब्दवाणी सम्माचार टीवी, बुधवार 23 सितम्बर 2026, (प्रबंध सम्पादकीय श्री अशोक लालवानी 8803818844), नई दिल्ली। फ्यूरो इनोवेशन्स ने नई दिल्ली में आयोजित अपने आमंत्रण-आधारित फ्यूरो एनुअल समिट में इकोलॉजिकल पीस मैनिफेस्टो’ और इससे संबंधित शोध न्यूज़लेटर का शुभारंभ किया। इस पहल में हिमालयी क्षेत्र के दीर्घकालिक संरक्षण के लिए एक कानूनी रूप से बाध्यकारी, संप्रभुता-तटस्थ सेव द थर्ड पोल–हिमालय बायोस्फीयर रिजर्व तथा इसके लिए अंतर-सरकारी संगठन (IGO) की संभावित स्थापना की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। WASME के साथ साझेदारी में तैयार शोध न्यूज़लेटर में अंतरराष्ट्रीय कानून, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जलवायु वित्त और शासन-व्यवस्थाओं को एक साथ लाकर हिमालयी पारिस्थितिकी के संरक्षण, आपदा जोखिम न्यूनीकरण और जलवायु निगरानी के लिए संस्थागत व्यवस्था की संभावनाओं पर चर्चा की गई है। समिट में फ्यूरो इनोवेशन्स की प्रेसिडेंट एवं संस्थापक रचना शर्मा सहित कानूनी विशेषज्ञों, जलवायु वित्त पेशेवरों, वैज्ञानिको...